Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के 70 वर्ष के पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उद्घोग मंत्री विपुल गोयल ने की शिरकत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फ़रीदाबाद:सूरजकुण्ड के समीप ताज विवांता होटल में शनिवार को फ़रीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा अपने 70 वर्ष के सुनहरे सफर कों पूरा करने पर एक कार्यक्रम आयोजित की जिसमे फ़रीदाबाद शहर के तमाम उद्योगपति व शहर के गणमान्य व तमाम राजनैतिक लोगों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने एफआईए एसोसिएशन के प्रधान व सभी उद्योगपतियों को 70 वर्ष पूर्ण करने के खास अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर संस्था के लोगों ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का बुके व शॉल ओढ़ाकर स्वागत करने के साथ- साथ मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान तिगांव से विधायक राजेश नागर भी उनके साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि फ़रीदाबाद शहर को औद्योगिक नगरी का तमगा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अपने उद्योग के अलावा हमेशा से ही अपने सामाजिक दायित्वों कों भी बखूबी निभाते हुए आ रही हैं और शहर के विकास के साथ- साथ अन्य कार्यों मे भी अपना पूरा योगदान दे रही है जिसे फ़रीदाबाद के लोग कभी नहीं भुला सकते। गोयल ने कहा कि देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान के सिंध इलाके से आए लोगों को बसाने के लिए फरीदाबाद में न्यू इंडस्ट्रियल टाउन की स्थापना की गई थी और तब से अब तक के सफर में उद्योगिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने का जो श्रेय जाता हैं वह फ़रीदाबाद के सभी उद्योगपतियों कों जाता हैं जोकि हर फ़रीदाबादवासी के लिए बड़े गर्व की बात हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि पुरे विश्व ने देखा ज़ब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे नया इतिहास रचा और देश के हर नागरिक के लिए वो गौरवशाली क्षण था ज़ब चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई लेकिन फ़रीदाबाद वासियो के लिए एक और गौरव की बात थी की जो चंद्रयान-3 की एम4 फ्लाइट ने विकास इंजन और सीई-20 इंजन के जरिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी उसमें हमारे शहर की प्रसिद्ध कंपनी स्टार वायर इंडिया लिमिटेड और नॉर्दर्न टूल्स एंड गेजस प्राइवेट लिमिटेड कारखाने में बने पार्ट्स का उपयोग हुआ है। गोयल ने कहा कि ज़ब उरी मे सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब भी जवानो ने जो बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी वो भी फ़रीदाबाद मे तैयार हुई थी।

Related posts

फरीदाबाद:गेट न खोलने पर एक बेटा ने अपने पिता की सनसनीखेज हत्या कर दी, मां – बेटे ने मिलकर जंगल में फेंक कर लगाया ठिकाना -अरेस्ट।

Ajit Sinha

तहसीलदार पद के लिए होने वाले परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गई हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शीघ्र ही 1500 नई बसें शामिल की जाएंगी:परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x