Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी की हत्या के आरोप में 20 वर्ष से फरार चल रहे हैं आरोपित को क्राइम ब्रांच-30 ने पंजाब से किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -सेक्टर -30 की टीम ने आज चरित्र के शक में पत्नी की हत्या के केस में लगातार 20 साल से फरार चल रहे एक आरोपित को जालंधर , पंजाब से अरेस्ट किया हैं। ये आरोपित यहां अपना नाम बदल कर रह रहा था। अरेस्ट आरोपित का नाम अरेस्ट आरोपित का नाम त्रिलोकी नाथ उर्फ़ क्रोधी , उम्र 55 वर्ष है। ये आरोपित ने वारदात को वर्ष 1999 में अंजाम दिया था और वर्ष- 2003 से फरार चल रहा था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित का नाम त्रिलोकी नाथ उर्फ़ क्रोधी , उम्र 55 वर्ष है। ये आरोपित फरीदाबाद में सेक्टर- 55 पक्की झुग्गियों में रहता था। इस आरोपित को क्राइम ब्रांच टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जितेंदर कुमार, सिपाही ओमबीर, सिपाही संदीप ने अपने एक गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर, पंजाब से अरेस्ट किया है। आरोपित फरीदाबाद की लुमेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था और इस आरोपित ने वर्ष 1999 अपनी पत्नी सुनीता के चरित्र पर शक के चलते सिर पर डंडे से वार कर दिया था जिसका थाना सिटी बल्लभगढ़ में दर्ज हुआ था, जिस में आरोपित को सन 2001 में अदालत द्वारा पांच साल की सजा सुनाई गई, वर्ष 2003 में आरोपित को हाई कोर्ट पंजाब और हरियाणा से जमानत मिल गई थी। आरोपित अदालत में तय समय सीमा पर अदालत में हाजिर नही हुआ , जिस पर हाई कोर्ट पंजाब एंव हरियाणा ने आरोपित के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। आरोपित त्रिलोकी नाथ को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम आरोपित के ठिकानो गौरखपुर, उतरप्रदेश इत्यादि में छापेमारी की थी। आरोपित नाम बदलकर जालंधर में रह रहा था। आरोपित को पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद:ओल्ड नगर निगम की टीम ने सेक्टर -10 -11 की डिवाइडिंग पर कुल 66 व्यवसायिक संस्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha

₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी की शिकायतों पर अब स्वतः दर्ज होगी ई-जीरो एफआईआर- डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha

अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद द्वारा आयोजित कैंप मे बतौर मुख्यातिथी पहुँचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x