Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑटो से फ्लैट और घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली 39 पुलिस और ऑटो से फ्लैट और घरों की रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है.इस गैंग के दो सदस्य मौके से फरार होने में सफल हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने वारदात के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटो, तमंचा, कारतूस और चोरी किए गये आभूषण बरामद किए हैं.

एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि देर रात पुलिस सेक्टर-105 के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी.उसी दौरान एक ऑटो वहां से गुजरा, पुलिस टीम ने जब उसे रोककर जांच करनी चाही, तो ऑटो चालक, उसमें सवार बदमाशों ने ऑटो रोकने की बजाय भागना शुरू कर दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से ऑटो चला रहा आमिर घायल हो गया, जबकि आमिर के तीन साथी ताहिर, कल्लू और दानवीर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर ताहिर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कल्लू और दानवीर की तलाश की जा रही है.एडीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि, यह गैंग दिल्ली से नोएडा ऑटो से आता था और फ्लैट और घरों की रेकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. इस गैंग ने बीते नवंबर 22 तारीख को सेक्टर 40 की एक मकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इनके पास से चोरी किए गए आभूषण और कीमती सामान भी बरामद हुआ है.

Related posts

ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट, चार लड़कियों को हिरासत नारी निकेतन भेजा

Ajit Sinha

2 लाख की रिश्वत मांगने पर साइबर सेल एसएचओ और एएसआई के खिलाफ केस दर्ज ,सस्पेंड

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस, 53 कमांडो की टीमों के 424 पुलिस के जवान उतरे फील्ड में, प्रत्येक टीम में होंगे 8 कमांडो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x