अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक व शराब के कारोबारी के पंजाबी बाग, दिल्ली में ताबड़तोड़ गोलीबारी करके सनसनी फैलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया हैं। ये गोली बारी रंगदारी नहीं देने की वजह से की गई थी। ये सनसनीखेज वारदात गत 3 दिसंबर -2023 को अंजाम दिया गया था। इस प्रकरण में पीएस पंजाबी बाग़ , दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल सहित 7 जिंदा कारतूस व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल को बरामद किया हैं। पुलिस की माने तो यह अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट किशोरों और बेरोजगार युवाओं को सस्ते प्रचार के लिए गिरोह में शामिल होने का लालच देकर उनका शोषण करता है, जबकि गिरोह द्वारा उगाही गई रकम का इस्तेमाल विलासितापूर्ण जीवन जीने और विदेशों में संपत्ति खरीदने के लिए किया जाता है। पुलिस की माता -पिता, शिक्षकों, नागरिक समाज से युवाओं को इस बुरे जाल में न फंसने के प्रति जागरूक करने की अपील।

स्पेशल डीसीपी अपराध, रविंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 दिसंबर 2023 को 2 बदमाशों ने पश्चिमी पंजाबी बाग, दिल्ली स्थित अकाली दल के पूर्व विधायक (फरीदकोट, पंजाब) के घर के मुख्य द्वार पर गोलीबारी की। घर के मेन गेट के पास 4 खाली कारतूस मिले. इस संबंध में एक एफआईआर संख्या 865/2023, धारा 336/34 आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट, पीएस पंजाबी बाग दर्ज किया गया था। पता चला कि पूर्व विधायक (फरीदकोट, पंजाब) पंजाब में शराब का कारोबार करता है। उनके व्हाट्सएप नंबर पर कुछ धमकी भरे/जबरन वसूली वाले वॉयस मैसेज आए थे । इससे पहले उनकी पंजाब स्थित दो शराब की दुकानों को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के सदस्यों ने जला दिया था और इस संबंध में पंजाब में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। यादव का कहना हैं कि आगे की कार्रवाई के लिए इस केस को दिल्ली पुलिस की एनडीआर, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी, इस टीम ने जांच के दौरान एक शार्प शूटर की पहचान की गई जो गोलीबारी में शामिल था जिसका नाम आकाश उर्फ़ कस्सा, उम्र 23 साल , निवासी वीपीओ भटगांव , जिला सोनीपत, हरियाणा का पता लगाया गया। उनका कहना हैं कि इसे पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर राम पाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें एसआई के हेमंत कुमार, प्रमोद, मुकेश, एएसआई के नरेंद्र, अमित गुलिया, ओमबीर, अमित, नरेंद्र और एचसी के धर्मेंद्र, सिद्दार्थ और आशीष शामिल थे, ने उसी के घर से शार्प शूटर आकाश उर्फ़ कस्सा , उम्र 23 साल , निवासी गांव भटगांव , जिला सोनीपत , हरियाणा को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने शराब कारोबारी व पूर्व विधायक के पंजाबी बाग़ , दिल्ली पर गोलीबारी की बात को स्वीकार किया। और इस वारदात में अपने सह सहयोगी के बारे में खुलासा किया। जिसका नाम नितेश उर्फ सिंटी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम घिकारा, तहसील चरखी दादरी, हरियाणा हैं , को भी पकड़ लिया गया। उनका कहना हैं कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों के कब्जे से 2 पिस्तौल सहित 7 जिंदा कारतूस व वारदात में शामिल एक मोटर साइकिल बरामद किया गया हैं। जो चोरी की थी, केस नंबर-016030/2019, आईपीसी की धारा 379 के तहत थाना पालम गांव, दिल्ली में दर्ज की गई थी। ये शार्प शूटर भी घटना से एक सप्ताह पहले तक एक-दूसरे से अंजान थे। पूछताछ के दौरान, आरोपी आकाश उर्फ कस्सा, उम्र 23 वर्ष, निवासी वीपीओ भटगांव, सोनीपत, हरियाणा ने खुलासा किया कि वह थाना मोहना, हरियाणा में हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था। जेल अवधि के दौरान उसकी मुलाकात गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों से हुई और वह गिरोह में शामिल हो गया। हाल ही में, उसे सिग्नल ऐप के माध्यम से गोल्डी बरार से नितेश उर्फ सिंटी और गिरोह के अन्य सदस्यों से मिलकर अपनी योजना को अंजाम देने के निर्देश मिले।पूर्व विधायक (फरीदपुर, पंजाब) पंजाब में शराब का कारोबार चला रहे थे और उनके द्वारा मांगी गई रंगदारी नहीं दे रहे थे। कारोबारी समुदाय में दहशत फैलाने के लिए गोल्डी बरार ने इन शार्प शूटरों को उपरोक्त कार्य के लिए व्यवस्थित किया था. गोल्डी बराड़ द्वारा दिए गए काम को अंजाम देने के लिए आरोपित आसपास के इलाकों में जाकर पूर्व विधायक के घर की रेकी कर रहे थे. लंबी निगरानी के बाद और अपनी योजना को अंजाम देने के लिए, 03.12.2023 को, उन्होंने पंजाब के पूर्व विधायक के घर के मुख्य द्वार पर गोलीबारी की।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

