Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, ई-रिक्शा के परखचे उडे, गर्भवती महिला समेत, तीन की मौत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : कोतवाली जेवर स्थित खुर्जा रोड पर मॉडल पुर गांव के पास एक ई- रिक्शा को तेज रफ्तार डंपर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गर्भवती महिला की गोद में बैठी उसकी बेटी को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस भीषण हादसे से लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि डंपर और ई- रिक्शा के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी. की  हादसे में  ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। एडिशन डीसीपी ने बताया कि ई रिक्शा में सवार जेवर के गांव नगला बंजारा निवासी आरती गर्भवती थी और जेवर के एक निजी अस्पताल मे अल्ट्रासॉउन्ड करा कर अपनी बहन मोहनी और बेटी परी के साथ अपने गांव लौट रहीं थी। जब रिक्शा गांव मॉडलपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ़्तार डंपर ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। डंपर ई-रिक्शा पर चढ़ता हुआ सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे मे आरती और मोहनी की डंपर से कुचलने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरती की बेटी परी रिक्शा में टक्कर लगने पर उछलकर रिक्शा से दूर जा गिरी। जिससे उसके पैर में चोट आई है। ई रिक्शा चालक धर्मेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद नाराज लोगों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम से टप्पल रोड, खुर्जा रोड और झाझर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने आरोप लगाया की पुलिस ने मृतक को बिना परिवार को दिखाए ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शांत करवाया।

Related posts

गायब मासूम दक्ष का शव नहर में मिला, गुस्साए लोगो ने शव रखकर लगाया जाम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी के निदेशक व उसके बेटे को 66 करोड़ की धोखाधड़ी के जुर्म में अरेस्ट किया हैं। 

Ajit Sinha

अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम ने आज 25 हजार के ईनामी एक कुख्यात अपराधी को अरेस्ट किया हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x