Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में बिछाए जा चुके हैं 489 भूमिगत स्मार्ट फीडर, औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 37 में 17 से बढ़ाकर 25 फीडर होंगे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री के निर्देशानुसार बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली निगम गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता वी.के अग्रवाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम में 11 केवी के 489 फीडरों को भूमिगत बिछाया जा चुका है। इसमें से 482 फीडरों पर लोड चार्ज कर उन्हें चालू भी किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर- 37 और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस समय 17 फीडर मौजूद हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए मौजूदा फीडरों के ओवर लोडिंग और लोड के विभाजन से बचने के लिए 17 फीडर से बढ़ाकर 25 फीडरों के माध्यम से आपूर्ति करने का प्रस्ताव है। 8 फीडरों का काम पूरा हो चुका है और इनमें से 5 को लोड पर ले लिया गया है। कार्यान्वयन कर्ता फर्म मेसर्स टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की प्रतिबद्धता के अनुसार शेष फीडरों को पूरा करने का लक्ष्य तिथि 31.3.2024 है।उन्होंने बताया कि बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए और औद्योगिक क्षेत्र को समस्या से बचने के लिए शटडाउन रविवार को ही लिया जाता है। यह थोड़े समय का शटडाउन उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास है। किसी भी फीडर को लोड डालकर चालू करने के लिए उसमें बिजली आपूर्ति किया जाना अपरिहार्य है और उसी के लिए थोड़े समय का शटडाउन अनिवार्य हो जाता है। भविष्य में औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, बिजली निगम इसके लिए कार्यरत है।

Related posts

संसदीय दल की बैठक में भाजपा ने किया आगामी दिनों का रोडमैप तैयार।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दिन में दो रिश्वतखोरों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

कोरियर का कारोबार करने वाले एक शख्स की  तेजधार हथियार से गला रेत कर की बेहरमी से हत्या, केस दर्ज।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x