Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

वेश्यवृति को बढ़ावा देने वाले को दो स्पा सेंटर्स में एक साथ पुलिस ने की छापेमारी -तीन पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: क़ुतुब प्लाजा मार्किट डीएलएफ फेस-1,गुरुग्राम में पुलिस ने वेश्यावृति की धंधा को बढ़ावा देने वाले दो स्पा सेंटर्स में छापेमारी की कार्रवाई की हैं। इस दौरान रेट फिक्स करके तथा पैसे लेकर लड़कियां उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इस धंधे का भंडाफोड़ करने के लिए आज एक बोगस / फर्जी ग्राहकों को दोनों स्पा सेंटर्स में भेजा था। इस मामले में सम्बंधित थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुब प्लाजा मार्केट डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में 2 स्पा सेंटर्स में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दिया जाता है जहां पर आने वाले ग्राहकों से रेट फिक्स करके महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता है।

आज सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती सुशीला की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई और पुलिस टीम द्वारा कानून की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए टीम द्वारा अपने बोगस/फर्जी ग्राहक बनाकर कुतुब प्लाजा मार्केट में स्थित लोटस स्पा व यूनिक स्पा में भेजकर रेट फिक्स करके देह व्यापार के लिए लड़कियों की मांग की गई। पुलिस के फर्जी/बोगस ग्राहकों को उपरोक्त दोनों स्पा सेंटर्स में स्पा सेंटर्स के मैनेजर्स /संचालकों द्वारा रुपए लेकर देह व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध करवाई गई, इसी दौरान पुलिस द्वारा हिदायत देकर भेजे गए फर्जी/बोगस ग्राहकों द्वारा हिदायत अनुसार पुलिस टीम को सूचित किया तथा दोनों स्पा सेंटर्स से कुल 3 लोगों को काबू करने में सफलता हासिल की। उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए आरोपित का नाम लोटस स्पा सेंटर के मैनेजर *सुजीत निवासी गांव जरमपुर जिला नादिया (पश्चिम-बंगाल) व मेहर मिस्त्री उर्फ प्रीतम मिस्त्री निवासी खटीमा झनकईया, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)* तथा यूनिक स्पा सेंटर से *लुम्मिलासटगंता उर्फ आलम निवासी चकरपुर, गुरुग्राम*हैं। आरोपितों ने पूछताछ में रुपए लेकर देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की है। जिस पर थाना डीएलएफ फेज -1, गुरुग्राम में अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया व आरोपितों  को मुकदमा  में गिरफ्तार किया गया। आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपितों  को  न्यायालय में पेश करके आगामी कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 संक्रमण को लेकर समीक्षा बैठक की।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग:बिजली निगम ने की अधिकतम आपूर्ति, वर्तमान गर्मियों में एक दिन में 1470.32 लाख यूनिट की हुई खपत– मीणा

Ajit Sinha

कैब के ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x