Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

थाने में तैनात एसआई, एएसआई सहित अन्य पर ₹200000 की रिश्वत लेने के मामले में किया केस दर्ज, एएसआई गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा जिला पानीपत के सिटी पुलिस थाने में तैनात एसआई सुभाष, एएसआई प्रमोद तथा अन्य लोगो पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के बदले में आरोपितों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी की टीम ने इस मामले में एएसआई प्रमोद को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ सिटी पुलिस थाना पानीपत में मुकदमा दर्ज था। शिकायतकर्ता ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया और बताया कि सिटी पुलिस थाने में कार्यरत एसआई सुभाष, एएसआई प्रमोद तथा अन्य द्वारा सिटी थाने में दर्ज मुकदमे को रद्द करने के बदले में ₹200000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और एसीबी की टीम ने आरोपित एएसआई प्रमोद को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम द्वारा इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।इस मामले में आरोपितों के खिलाफ करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 तस्कर अरेस्ट ,35 देशी पिस्टल, 45 मैगजीन बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:निजी कंपनी के बस में एक 56 वर्षीय महिला से जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आज पारदी  गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x