Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम की करोड़ की जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ाकर चला रहे डेयरी पर ओल्ड निगम का चला बुल्डोजर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गांव बुढ़ैना में नगर निगम की जमीनों पर कई सालों से कब्ज़ा कर अवैध रूप से चला रहे डेयरी को ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। यहां पर विधायक नरेंद्र गुप्ता परसों वीरवार को उद्घाटन करेंगें। इस स्थान पर सड़क निर्माण होने से आने वाले समय में पुरे बुढ़ैना गांव के लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होगा। इसके अतिरिक्त आज सेक्टर -7 इलाके में फिर से जमा रहे फ्रूट मार्किट पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने बुल्डोजर चलाकर पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव बुढ़ैना में फरीदाबाद नगर निगम की जमीन हैं, जो सड़क की जमीन हैं, जिसकी लंबाई तक़रीबन 500 फुट हैं, और चौड़ाई लगभग 22 फुट हैं पर एक शख्स द्वारा बीते कई सालों से कब्ज़ा करके बड़े से टीन शेड में अवैध रूप से गाय व भैंस बांध कर डेयरी चला रहा था, की शिकायत भी काफी समय से मिल रही थी। वैसे भी इस जमीन पर सड़क का निर्माण होना हैं,

का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा जल्द किया जाना हैं। आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया, और कब्जाधारी के कब्जे से करोड़ों की जमीन को मुक्त करा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित भारद्वाज मौजूद थे, जबकि पुलिस बल का नेतृत्व खेड़ी पुल थाने के एसएचओ कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने गांव सरूरपुर में आठ एकड़ जमीनों पर विकसित की जा रहीं अवैध कालोनी में की जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद में बाला जी केमिस्ट की दुकान पर अवैध रूप से गर्भ पात की दवाई बेचने के जुर्म में गौरव अरेस्ट, सील। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अभी तो एक करोड़ मिलेंगें, चुनाव जितने के बाद दो करोड़ देंगें, ग्रीन फील्ड कालोनी के लोगों से कहा कृष्णपाल गुर्जर ने ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x