Athrav – Online News Portal
दिल्ली मध्य प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

ब्रेकिंग न्यूज़: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आयोजित प्रेस वार्ता में बोले, मध्य प्रदेश की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उपस्थित थे।कमलनाथ ने कहा कि चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश की युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले।मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है। मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।

Related posts

नए पुलिस कमिश्‍नर एसएन श्रीवास्तव ने कार्यभार संभालते ही दिखाए तेवर, कहा- दंगा फैलाने वालों पर चलेगा मर्डर का केस

Ajit Sinha

नई दिल्ली: 98% रिजल्ट के साथ साथ औसत क्वालिटी इंडेक्स भी 306.53 से बढ़कर 341.79 हुआ- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं; यह उनका अधिकार है: प्रधानमंत्री मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x