Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने आज जन संवाद कार्यक्रम कर सुनी लोगों की समस्याएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर की अध्यक्षता में आज बुधवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर, मच्छर, बहावलपुर, नरहावली, छायंसा में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी विभागों के जिला अधिकारी भी जन संवाद कार्यक्रमों में मौजूद रहे। वहीं जन संवाद कार्यक्रम में विधायक राजेश नागर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विशेष दूत बनकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुन रहे थे।विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बिन खर्ची और बिन पर्ची से योग्य युवाओं मेरिट पर सरकारी नौकरी मिल रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति चलते हुए जनकल्याणकारी कार्य कर रही है।आन लाइन प्लेटफार्म प्रणाली से घर बैठे लोगों को सरकारी योजनाओं की सुविधाएं  मिल रही हैं।  

उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय योजना के तहत गरीब परिवारों को सभी सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली के जरिये प्रदान कर रही है। समाज के अन्तिम छोर के व्यक्तियों को सरकारी सुविधाओं को देने के लिए कारगर साबित हो रही है। गरीब परिवारों का केन्द्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये की धनराशि के फ्री में इलाज करवा जा रहा है। वहीं हरियाणा सरकार द्वारा चिरायु हरियाणा योजना के तहत सामान्य वर्ग के परिवारों को भी पांच लाख रुपये की धनराशि तक प्रति परिवार प्रति वर्ष इलाज करवाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 14 लाख परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने लोगों की भलाई के लिए आयुष्मान योजना का विस्तार करते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिरायु योजना को क्रियांवित किया है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ देना है। नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। जिससे आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचकर अन्त्योदय का सपना साकार कर रही है।नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री  मनोहर लाल जन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज बिन पर्ची और खर्ची के योग्य युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य व शिक्षा सहित बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में सरकार के नुमाइंदे जनता के बीच जाकर जन संवाद कार्यक्रमों के जरिये लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
  

Related posts

फरीदाबाद :पर्वतीया कालोनी के एक मकान में पिस्तौल की नोंक पर तीन लूटेरे लाखों रुपए के गहने व नगदी लूट कर फरार हो गए।

Ajit Sinha

Motorbikes speed

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आज नशे की जरुरत को पूरा करने के उद्देश्य से घरों में चोरिया करते थे, तीन गिरफ्तार, गहने बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x