Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सुरक्षा: पेट्रोल पंप मालिकों, शराब ठेका मालिकों, ज्वेलरी शॉप मालिकों व बैंक मैनेजरों के साथ मीटिंग का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में  पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में सुरक्षा मापदंडों को लेकर पेट्रोल पंप के मालिकों, शराब ठेका मालिकों, ज्वेलरी शॉप मालिकों व बैंक मैनेजरों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान मीटिंग में उपस्थित पेट्रोल पंप मालिकों, शराब ठेका मालिकों, ज्वेलरी शॉप मालिकों व बैंक मैनेजरों को पेट्रोल पंप, शराब ठेकों,ज्वेलरी शॉप व बैंकों में आईपी बेस्ड सीसीटीवी कैमरा को लगाने के संबंध में हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त शराब ठेका मालिकों, पेट्रोल पंप मालिकों व ज्वेलरी शॉप मालिकों को इनके यहां काम करने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन करवाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मीटिंग में बैंक के अधिकारियों को बैंक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शराब ठेका मालिकों को ठेका के बाहर लोगों को शराब न पीने देने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान के बाहर रेहड़ियां लगवाता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने उपस्थित पेट्रोल पम्प के मालिकों, शराब ठेका मालिकों, ज्वेलर्स शॉप मालिकों व बैंक अधिकारियों से कहा कि अगर अधिक मात्रा में नगदी जमा करने हो या कैश का मूवमेंट ज्यादा हो तो संबंधित थाना से पत्राचार कर सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान मीटिंग में प्रियांशु दीवान एसीपी बादशाहपुर, नवीन संधू, एसीपी सोहना, पेट्रोल पंप मालिक, शराब ठेका मालिक, ज्वेलर्स शॉप मालिक व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ईसीएचएस कार्ड के इलाज में फर्जी तरीके से दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों से 20 करोड़ के ठगी के मामले में एक कंपनी के 3 निदेशकों को किया अरेस्ट।   

Ajit Sinha

एक वर्ष पूर्ण होने पर कमिश्नर ने जनसंवाद कार्यक्रम में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जुड़कर नागरिकों से सुझाव एवं फीडबैक लिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x