Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कंपनी में पीएसओ ने साथी पीएसओ को गोली मार दी, और फरार गया -केस दर्ज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा  की कंपनी में पीएसओ ने साथी पीएसओ को गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया है। गोली मारने से पहले दोनों के बीच आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है पुलिस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कैलाश अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती युवक का नाम पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा है. पुष्पेंद्र,  नोएडा के एसएसआर कंपनी में  पीएसओ पद पर तैनात,  जिसको आपसी विवाद के चलते उसके साथ काम करने वाले उसके साथी कपिल शर्मा ने उस समय गोली मार दी जब वह सेक्टर 145 की मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना 142 पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुष्पेंद्र को नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.

जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया है लेकिन पुष्पेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में थाना 142 पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज की गई हैं , और टीम गठित कर आरोपी कपिल मिश्रा की तलाश शुरू कर दी है,  पुलिस इस वारदात का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार  कर लिया जायेगा.

Related posts

बहन को परेशान करता था,इसलिए इक्षित ने दोस्त हिमांशु भाटिया की हत्या की साजिश रची थी, और उसकी चाकू मार कर दी हत्या।

Ajit Sinha

एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कुरियर पार्सल के खेपों में से 30 लाख रुपए के नए मोबाइल फोन को निकाल, उसमें कार्ड वाले कागज भर कर पार्सल पहुंचा दिया।

Ajit Sinha
2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x