Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, वे मध्य प्रदेश और देश का क्या भला करेंगे-अमित शाह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के विदिशा (सिरोंज विधानसभा), गुना (चाचोड़ा विधानसभा ), गुना (राघोगढ़ विधानसभा), नई सराय (चंदेरी विधानसभा) एवं किला चौक (दतिया विधानसभा) में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और मध्य प्रदेश की जनता से राज्य में सुशासन एवं विकास के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा का डबल इंजन वाली सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता 17 तारीख को मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए वोट करने वाली है।

जब लोग कमल का बटन दबाएंगे तब लोग भारतीय जनता पार्टी के विधायक बनाने के लिए वोट नहीं डालेंगे, बल्कि मध्य प्रदेश और देश का भविष्य तय करने के लिए मतदान करेंगे। एक ओर परिवारवादी पार्टी कांग्रेस है तो दूसरी ओर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को सुरक्षित करने वाली भारतीय जनता पार्टी है। 2003 में जब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, उससे पहले 10 साल तक बंटाधार दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार थी, जिसने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना रखा था।

मध्य प्रदेश में न बिजली थी, न सड़कें थीं और न विकास का नामोनिशान था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने 18 साल के भीतर मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाने का काम किया। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से कहा कि वे मोदी पर भरोसा करें और भाजपा को आशीर्वाद दें और वोट करें – भारतीय जनता पार्टी बेमिसाल मध्य प्रदेश को ‘बेस्ट’ मध्य प्रदेश बनाने के लिए काम करेगी। 

मध्य प्रदेश में एक ओर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं जो अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर, केंद्र में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, वे मध्य प्रदेश और देश का क्या भला करेंगे? देश का भला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। 

Related posts

झारखंड सम्मेलन लोगों की आकांक्षाओं को पंख देगा : प्रधानमंत्री मोदी

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा हैं- पत्र जरूर पढ़े।

Ajit Sinha

“प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज खोरी के पुनर्वास में पात्रता का आधार हो सकता हैं इस पर सरकार जवाब दे”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x