Athrav – Online News Portal
खेल राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिला खिलाड़ियों का कुरूक्षेत्र में भाजपा आज करेगी सम्मान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा महिला मोर्चा द्वारा 7 नवंबर को कुरूक्षेत्र में महिला खिलाड़ी सम्मान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली खेल से जुड़ी महिला हस्तियों को भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा0 पवन सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़, स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान बबीता फोगाट, कार्यक्रम प्रभारी मीना चौहान भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगी। महिला खिलाड़ियों के इस सम्मान समारोह में हजारों महिलाएं शामिल होंगी।

भाजपा के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व सांसद कैलासो सैनी व सह संयोजिका कीर्ति सिंह को बनाया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी की अगुवाई में कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अरविंद सैनी ने बताया कि महिला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह सैनी सदन कुरूक्षेत्र में सुबह दस बजे शुरू होगा, इसमें खेल से जुड़ी सभी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।अरविंद सैनी ने बताया कि बीजेपी महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार ने सदैव महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल महिलाओं के सच्चे हितैषी हैं। भाजपा ने नारी सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की मजबूती और सम्मान के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पास किया ताकि महिलाओं को बराबरी का हक मिल सके। वहीं कार्यक्रम की सह- संयोजिका कीर्ति सिंह ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी खुद भी एशियार्ड चैम्पियन, जूड़ों कोच, नेशनल रेफरी व ब्लैक बैल्ट रही हैं। श्रीमती दांगी सदैव महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित करती रहती हैं। महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व होने के साथ-साथ वे खेलों के प्रति लगातार महिलाओं को प्रोत्साहित करती रहती हैं। महिला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजन करना भी महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का रूझान खेलों के प्रति बढ़े।

Related posts

हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, 1 अधिकारी को गेलंट्री मेडल तथा 6 अन्य को मिला पुलिस पदक

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फरीदाबाद स्थित सीजीओ कॉम्पलैक्स ऑफिस में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि:यौन अपराधों की जांच में ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x