Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत के लिए भाजपा फरीदाबाद के नेता और कार्यकर्त्ता उत्साहित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद: आज भारतीय जनता पार्टी “अटल कमल” जिला कार्यालय पर भाजपा फरीदाबाद जिला ने भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के 8 नवम्बर को फरीदाबाद में आगमन पर, फरीदाबाद मेंहोने वाले  स्वागत और सम्मान समारोह की तैयारियों पर एक प्रेस वार्ता की और विस्तृत जानकारी साँझा की । प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी मनीष यादव, बडखल विधायक सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, बिजेन्द्र नेहरा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, मीडिया सह प्रभारी राज मदान और नरेंद्र जैन आदि उपस्तिथ रहे । प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि आगामी 8 नवम्बर को  हरियाणा प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का जिला फरीदाबाद में आगमन रहेगा । 8 नवम्बर को सुबह फरीदाबाद बॉर्डर पर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया जायेगा। बॉर्डर से कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। 

गोपाल शर्मा ने बताया कि मिलन वाटिका सेक्टर 11 फरीदाबाद  में सुबह 10.30 बजे से स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसमें भाजपा  फरीदाबाद के बूथ से लेकर शीर्ष तक के नेता मंत्री, विधायक, जन प्रतिनिधि,  पदाधिकारी और भाजपा  कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे । भाजपा कार्यकर्ताओं के  अलावा धार्मिक व  सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि  और फरीदाबाद के अन्य क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग भी कार्यकम में उपस्थित रहेंगे और प्रदेश अध्यक्ष के फरीदाबाद  पहुचने पर जोरदार स्वागत और सम्मान करेंगे ।  प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष गोपाल शर्नेमा ने  मीडिया जगत से जुड़े सभी पत्रकारों और छायाकार मित्रों को प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान समारोह  के लिए आमंत्रित किया ।प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी मनीष यादव ने कहा कि सम्मान और  स्वागत कार्यक्रम के लिए   जिले में पुरे जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुरे उत्साह और निष्ठा के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं और 8 नवम्बर को फरीदाबाद में धूमधाम से प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत और सम्मान समारोह किया जायेगा । कार्यक्रम की तैयारियों के लिए लगातार बैठक आयोजित की जा रही है और वरिष्ठ नेताओं द्वारा जरुरी निर्देश दिए जा रहे हैं । फरीदाबाद जिले के सभी भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित है और अलग अलग अंदाज में पूरी भव्यता के साथ जोरदार अंदाज में उनका स्वागत करेंगे ।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बस शुरू होने वाली हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : “ओप्रशन दुर्गा” के महत्व बारे में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, व्हाट्सप पर घटना की लाइव वीडियो -फोटों भेजिए , एसएचओ सविता रानी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद व बड़खल तहसील क्षेत्र में कलेक्टर रेट 10 से 12 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x