Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का प्रदेश भर में होगा अभिनंदन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के प्रदेश भर में नागरिक अभिनंदन समारोह चार नवंबर शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के सम्मान में रखे गए ये समारोह 22 नवंबर तक चलेंगे। सभी जिलों में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनन्दन करने की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। अभिनंदन कार्यक्रम दो चरणों में रखें गए हैं। पहला चरण 4 नवंबर से नौ नवंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण दीवाली के बाद 17 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगा। अभिनंदन समारोह कार्यक्रमों के संयोजक प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बडोली को बनाया गया है।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पहला नागरिक अभिनंदन समारोह जींद जिले में चार नवंबर शनिवार को सुबह 11 बजे होगा। चार नवंबर को ही शाम तीन बजे हिसार में अभिनंदन समारोह रखा गया है। 5 नवम्बर को सुबह 11 बजे कैथल में, 6 नवम्बर को सुबह 11 बजे फतेहाबाद, शाम 3 बजे सिरसा, 7 नवंबर सुबह 11 बजे भिवानी और शाम तीन बजे चरखी दादरी में नागरिक अभिनंदन समारोह होगा। इसी तरह सैनी का अभिनंदन 8 नवंबर को सुबह 11 बजे फरीदाबाद, शाम 3 बजे पलवल में किया जाएगा। नौ नवंबर को अंबाला में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा।प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी के मुताबिक इसके बाद दीवाली का त्योहार है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नागरिक अभिनंदन का दूसरा चरण बाकी जिलों में 17 नवम्बर से 22 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को सुबह करनाल, शाम को कुरुक्षेत्र, 18 नवंबर को सुबह यमुनानगर, शाम को पंचकूला, 19 नवंबर को सुबह झज्जर और शाम को रोहतक, 20 नवंबर को सुबह नूंह और शाम को गुरुग्राम, 21 नवंबर को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ तथा 22 नवंबर को सोनीपत और पानीपत में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह होगा।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन में साइबर अपराध से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी: एडीजीपी

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य चौकसी ब्यूरो ने वक्फ बोर्ड के सम्पदा अधिकारी व रैन्ट कलैक्टर को 50,000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

नववर्ष के पहले सप्ताह में हरियाणावासियों को मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x