Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले झोला छाप डॉक्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा के थाना फेज-1 में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले झोला छाप डॉक्टर को पुलिस ने सेक्टर 10 के पार्क में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार डॉक्टर के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल झोलाछाप डॉक्टर का नाम शहजाद है,जो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और सेक्टर 8 की झुग्गी झोपड़ी कॉलोनी में पिछले 5 साल से क्लीनिक चला रहा था। डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडे ने बताया कि मासूम बच्ची जब गुरुवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी,  तभी इस आरोपी डॉक्टर ने उसे लालच देकर बुला लिया और उसके साथ क्लीनिक में दुष्कर्म किया.घटना के बाद जब मासूम बच्ची खून से लाजपत हालत में रोते हुए घर पहुंची. तो लड़की के परिजन ने डॉक्टर को पकड़ने की कोशिश की तो, वह मौके से भाग गया। थाना फेस-1 पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, बच्ची का मेडिकल कराया और तीन टीम में बना कर आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी. डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि जब पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही थी, तभी मुखबिर से  सूचना मिली कि डॉ शहजाद सेक्टर 10 के पार्क में स्थित एक खंडहर में छुप कर बैठा हुआ है. इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ना चाहा, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा. पुलिस की फायरिंग में उसके दोनों पैरों पर गोली लगी. इससे वह घायल होकर गिर पड़ा,  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.  पुलिस उसका आपराधिक इतिहास को तलाशने में जूटी है.  

Related posts

पहले स्कॉर्पियो गाड़ी की बोनट पर केक काटकर जश्न मनाया, फिर नशे में धुत होकर, सुरक्षाकर्मी और राहगीरो से की मारपीट

Ajit Sinha

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ ने नोएडा से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने की करनाल रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ पानीपत में बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x