Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद/गुरुग्राम/पलवल: पुलिस प्रशासन के आज 14 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, सभी विदाई दी गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/गुरुग्राम/पलवल: तीनों जिलों के पुलिस प्रशासन में तैनात 14 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए जिन्हें जिले के अलग -अलग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने -अपने कर्मचारियों को बधाई दी, और सभी कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एंव उज्जवल भविष्य के साथ विदाई दी, सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, हवलदार व सिपाही स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। गुरुग्राम पुलिस प्रशासन से इंस्पेक्टर चंद्र बल्लभ , भीम सिंह, ईएसआई महावीर सिंह, मोहन सिंह , ईएएसआई देवेंद्र सिंह, कृष्णकांत, सिपाही लक्ष्मी नारायण व राजवीर सिंह सेवानिवृत्त हुए हैं, इन्हें एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने इनके अच्छे स्वास्थ्य एंव उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी।

इसके बाद फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात इंस्पेक्टर रणवीर सिंह , उप निरीक्षक भीम सिंह, देशराज, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार तथा हितेंद्र कुमार सेवानिवृत्ति हुए हैं , इन सभी को डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने अच्छे स्वास्थ्य एंव उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, उप निरीक्षक भीम सिंह व देशराज, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार तथा हितेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। डीसीपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि सालों तक देश सेवा करने के पश्चात अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति मिल रही है ताकि यह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इन्होंने पुलिस विभाग में सालों तक कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह  इनका धन्यवाद करते हैं। डीसीपी ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी। इसके बाद, पलवल पुलिस प्रशासन में तैनात उप निरीक्षक खेमचंद सेवानिवृत्ति हुए, को एडिशनल एसपी पलवल जसलीन कौर ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एंव उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी। 

इस मौके पर एडिशनल एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस कर्मचारी  अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी  रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं।              

Related posts

खेड़ीपुल इलाके के प्रिंस ज्वैलर्स की दूकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरी कर ले गए, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज 15 साल पुरानी शिकायतों पर छज्जा तोड़नें की कार्रवाई की, हंगामा ।

Ajit Sinha

मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कार पार्किंग का फर्जी लेबल (स्टीकर) लगाकर इस्तेमाल करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x