Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

टोना- टोटका के शक में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, गले में लगी गोली, हालत गंभीर


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के कोट डरीन गांव में युवक ने दादी की बहन को अवैध हथियार से गोली मार दी. युवक को शक था, बुजुर्ग महिला उनके घर में जादू टोना करती है,  इसकी वजह, उसकी मां की मौत हुई थी और उसके घर में परेशानी रहती है। गले में गोली लगने से बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई है,  और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही मौके से फरार युवक की तलाश पुलिस कर रही है।

गले में गोली लगने से घायल, 50 वर्षीय बती देवी को ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के डेरीन कोट गांव में एक बुजुर्ग महिला को गोली लगी है,  सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची पता चला कि हरियाणा की रहने वाली बती देवी अपनी बहन राजकली से मिलने आई  हुई थी, राजकली के पोते प्रीत ने पहले बत्ती से पहले झगड़ा किया और बाद में उसे अवैध तमंचे से गोली मार फरार हो गया।एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान घर वालों ने बताया कि प्रीत को शक था कि बत्ती देवी उसके घर पर आकर  जादू टोटका करती है.  इसके कारण एक साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी और उसके घर में परेशानी बनी रहती थी.  इसी बात को लेकर प्रीत ने पहले बत्ती देवी से झगड़ा किया और इस दौरान उसने तमंचा निकालकर गोली मार दी. एडीसीपी ने बताया कि घायल बत्ती देवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और आरोपी प्रीत की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है उसे जल्द  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फिल्मी अंदाज में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भाई सहदेव भाटी ट्रांसपोटर से 45 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha

भारी मात्रा में एमटीपी किट व प्रतिबंधित नशीली गोलियां सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मालिक , रिसेप्निस्ट व 5 लड़कियां अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x