Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने एक राशन डिपो में की छापेमारी, गेहूं और चीनी कम मिलने पर कराया केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खाद्य एंव आपूर्ति विभाग , फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने गांव धौज में एक राशन डीपो में छापेमारी कार्रवाई की, छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम को राशन डीपो में 299 किलो ग्राम चीनी और 2000 किलोग्राम गेंहू कम मिले हैं। इस संबंध में सम्बंधित थाना में आरोपित डीपो धारक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। ये डीपो होल्डर से आसपास के चार गांवों के लोग राशन लेते थे।

डीएसपी मनीष सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला फरीदाबाद में राशन डिपों धारक आगाज पुत्र हाशिम निवासी गांव धौज को गांव में राशन डिपो अलाट है व जिसके द्वारा सरकारी राशन को असल कार्ड धारकों को वितरित ना करके राशन वितरण में अनियमित्ताए बरती जा रही है तथा अचानक राशन के स्टॉक का निरीक्षण किया जाए तो स्टॉक पूरा नही मिलेगा।

सहगल का कहना हैं कि इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद में तैनात सहायक उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह व ई उप निरीक्षक सतीश कुमार व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद से निरीक्षक सत्यनारायण के साथ उपरोक्त राशन डिपों केन्द्र का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। मौके निरीक्षण पर राशन डिपो पर डिपो धारक का भाई आतिफ हाजिर मिला। संयुक्त टीम द्वारा राशन डिपो केन्द्र में रखे राशन का भौतिक निरीक्षण किया गया।( जिसकी मशीन नंबर FPS ID 108800400276 अलाट है)और इसके साथ चार गांवों का राशन डिपो अटैच था (गांव आलमपुर टिकरी खेड़ा बीजापुर व खोरी जमालपुर) उपरोक्त सभी गांव के राशन डिपो केंद्रों का ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार भौतिक निरीक्षण पर चीनी 299 KG कम व गेहूं 2000 KG कम पाया गया है। निरीक्षक सत्यनारायण खाद एवं आपूर्ति विभाग द्वारा थाना धौज में उपरोक्त डिपो धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे को बैरपेटा,असम में आयोजित जनसभा से सीधे लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बच्चों के लिए चलाया जाएगा मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, अतुल कुमार।

Ajit Sinha

LIVE: 134 में 131 MLA के समर्थन का दावा,पन्नीरसेल्वम पर भारी पड़ रही है शशिकला!

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x