Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीआरएस और भाजपा मिलकर कांग्रेस को हराने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं- कांग्रेस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। तेलंगाना चुनाव में बीआरएस और भाजपा मिलकर कांग्रेस को हराने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि बीआरएस सरकार तेलंगाना विधानसभा चुनावों की अधिसूचना की तारीख से पहले ही लाभार्थियों को सभी नकद लाभ हस्तांतरित कर दे। इसे लेकर भी कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सरकार को निर्देश देने को कहा है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व पूर्व टीपीसीसी अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी, विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क और अन्य नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि बीआरएस सरकार विधानसभा चुनावों की अधिसूचना की तारीख से पहले ही लाभार्थियों को सभी नकद लाभ हस्तांतरित कर दे। 

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने इस संबंध में भारतीय चुनाव आयोग से निर्देश देने को भी कहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने सत्ताधारी दल की राजनीतिक गतिविधियों के लिए सीएम निवास और एमएलए कैंप ऑफ़िस जैसे सरकारी स्थानों के राजनीतिक प्रयोग की भी शिकायत की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि बीआरएस का समर्थन करने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण चुनावी ज़िम्मेदारियां न सौंपी जाएं। सालों से सत्ताधारी पार्टी के एजेंडे के अनुसार भेदभावपूर्ण तरीक़े से काम करने वाले अधिकारियों के नाम चुनाव आयोग को दे दिए गए हैं।

वहीं रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना चुनाव में बीआरएस और भाजपा मिलकर कांग्रेस को हराने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। कुछ अफसर कई साल से एक ही जगह पर हैं, बीआरएस को इलेक्शन फंड्स देने के लिए काम कर रहे हैं। रिटायर्ड अफसरों को नियमित पोस्टिंग देकर, विपक्षी पार्टी को परेशान करने के लिए ‘प्राइवेट आर्मी’ की तरह काम कराया जा रहा है। कई मीडिया संस्थान कांग्रेस के बारे में गलत खबरें छाप रहे हैं। जिसके बारे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना को लूटने के लिए बीआरएस, भाजपा, एआईएमआईएम तीनों मिलकर कांग्रेस को हराने का प्रयास कर रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा और जेडीएस दोनों का गठबंधन है, जेडीएस सत्ता विरोधी वोट बांटने के लिए भाजपा से अलग चुनाव लड़ रही है। आज वो ही साफ-साफ दिख रहा है जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और जेडीएस गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में बीआरएस और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव खत्‍म होते ही बीआरएस, भाजपा और एआईएमआईएम का गठबंधन होने वाला है। इन दलों ने सीटों का बँटवारा भी कर लिया है। सात सीट पर भाजपा, नौ सीट पर बीआरएस, एक सीट पर एआईएमआईएम चुनाव लड़ेगी। रेवंत रेड्डी ने कहा कि केसीआर एंड केसीआर परिवार ने तेलंगाना को लूट लिया है, इसीलिए जनता का भरोसा बीआरएस से टूट गया है। जनता बीआरएस को हराने के लिए इस चुनाव में वोट देने वाली है। कर्नाटक की तरह ही तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ajit Sinha

पापड़ और कचरी एक ही श्रेणी के खाद्य पदार्थ, पापड़ पर 0% जीएसटी ऐसे में कचरी पर 18% जीएसटी लगाना गलत।

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर किया पलटवार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x