Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी ने किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ को सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला समापन के अवसर पर सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अरोड़ा, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, प्रदीप गौड़, किशन शर्मा, ओमपाल, किशन कोहली, सौरभ देशवाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है, इसके द्वारा हमें जहां श्रीराम के आदर्शों का ज्ञान होता है वहीं मोबाइल व इंटरनेट के इस युग में भी इसका प्रचलन बदस्तूर जारी है।

आज भी युवाओं के साथ-साथ सभी उम्र के लोग इसे पूरे भाव व श्रद्धा के साथ देखते है। उन्होंने श्रद्धा रामलीला कमेटी के कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो मंचन किया जाता है वह पूरी तरह से साक्षात होता है और सभी कलाकार अपना अच्छा कला प्रस्तुत करने का प्रयास करते है।  गौड़ ने कहा कि आज के आधुनिक युग में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जरूरी है क्योंकि धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सुख-समृद्धि तो आती ही है, साथ ही साथ भाईचारे व एकता की भावना को बल मिलता है। इस दौरान श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी के सदस्यों ने सुमित गौड़ को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित भी किया। 

Related posts

भ्रष्टाचार के मामले में लाइसेंस क्लर्क को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पति, भाई के साथ घूमने गईं महिला हेमा रानी 100 फुट गहरे खाई में गिरी, बेहोश, पुलिस ने बचाई जान ।

Ajit Sinha

महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नियम 31 तक जारी, ऑड-ईवन के तहत सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुल सकती हैं दुकानें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x