Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रुप डी के लिए आयोजित सीईटी 2023 की परीक्षा में 21 व 22 अक्टूबर को बंद रहेंगे जिला के सभी कोचिंग सेंटर : एडीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद में 21 व 22 अक्टूबर को ग्रुप डी के लिए आयोजित सीईटी 2023 की परीक्षा में नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिप्रिय तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एडीसी आनंद शर्मा ने आज शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में कोचिंग सेंटर संचालक व अधिकारियों के साथ बैठक की।एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 21 व 22 अक्टूबर को आयोजित सीईटी 2023 की ग्रुप डी परीक्षा  के लिए को नकल रहित व पारदर्शी कराने के मद्देनजर जिले के सभी कोचिंग सेंटर बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कोचिंग सेंटर संचालकों से आह्वान किया कि वह नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिप्रिय तरीके से संपन्न कराने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा  कि जिला के सभी कोचिंग सेंटर 21 व 22 अक्टूबर को पूरी तरह बंद रहेंगे ताकि जिला प्रशासन नकल रहित परीक्षा का संचालन कर सके। कोचिंग सेंटर संचालक पेपर लीकेज व नकल संबंधी किसी भी गतिविधि में संलिप्त न हों तथा इस बारे में विशेष रूप से सजग एवं सतर्क रहें। इस दौरान फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।एडीसी आनंद शर्मा  ने कहा कि ने सभी कोचिंग सेंटर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कोचिंग सेंटर निर्देशों की उल्लंघनता करता है और पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर की संलिप्तता सामने आती है तो प्रशासन की ओर से कोचिंग सेंटर व संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: जुआ खेलने वाले 37 जुआरियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार,143200 बरामद।

Ajit Sinha

इंडियन नेशनल लोकदल के जिला प्रधान महासचिव प्रेम सिंह धनकड़ ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, दिए गए इस्तीफा को पढ़ें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x