Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आशा वर्कर्स के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी कर 6100 रुपये मासिक और सेवानिवृति पर 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।मनोहर लाल ने आज यहां हरियाणा आशा वर्कर्स पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा।

गौरतलब है कि आशा वर्कर को पहले ही, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पर 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक और आशा वर्कर प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

Related posts

अल्पमत में प्रदेश की भाजपा सरकार, सीएम बहुमत साबित करें या फिर दें इस्तीफा – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मंत्री और अफसर गरीब किसानों का पैसा मिल बांट कर खा गए : डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी ने दो महत्वपूर्ण कमेटियों का किया गठन, बनाई पॉलिटिकल अफेयर व अनुशासन समिति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x