Athrav – Online News Portal
दिल्ली मध्य प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस में लोकतंत्र जिंदा है, ठोकतंत्र नहीं: चरण सिंह सपरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि घोषित सभी 144 योद्धा ऐसे हैं जो भाजपा की झूठ, लूट, कुशासन, भ्रष्टाचार, छल, कपट और खो खो से बनाई सरकार का पर्दाफाश करेंगे।  कमलनाथ  के कुशल नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से सर्वे कराकर मप्र और केंद्र के सभी वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदवारों की घोषणा की है। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जारी पहली सूची मास्टर स्ट्रोक है।  

कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र जिंदा है, ठोकतंत्र नहीं। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं को तो यह भी नहीं पता था कि उन्हें विधानसभा का चुनाव जबरदस्ती लड़ाया जायेगा। हम भाजपा के जैसे एक कन्फ्यूज्ड नहीं हैं और हमने हमारे सेनापति कमलनाथ  का स्पष्ट चेहरा घोषित किया है। भाजपा ने चौथी लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के नाम की घोषणा कर यह जताया है कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरा नहीं हैं। जनता के बीच यह संदेश चला गया है कि शिवराज सिंह चौहान एक चला हुआ कारतूस या फ्लॉप-शो हैं।भाजपा की जमात में सात सांसदों और चार केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने से यह भी सिद्ध होता है कि बहुत सारे रसोईये खाना खराब कर देते हैं।  कांग्रेस की स्पष्ट रणनीति और सामाजिक समरसता का पालन करते हुए हमने सभी वर्गों को ध्यान रखते हुए  39 ओबीसी, 22 अनुसूचित जाति, 30 अनुसूचित जनजाति, 19 महिलाएं, 6 अल्पसंख्यक तथा 47 सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को टिकिट दिया गया है तथा 69 वर्तमान विधायकों को कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची में शामिल किया गया है, जिसमें 65 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम उम्र के है। कांग्रेस पार्टी ने जो उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्रों में उतारें हैं, इन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद निश्चित रूप से मिलेगा। भाजपा से हताश, निराश जनता नई उम्मीदों और नई किरण के साथ नया सवेरा देखना चाहती है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में ‘पीएम विश्वकर्मा’ का उद्घाटन किया-लाइव सुने

Ajit Sinha

आज ही के दिन 9 साल पहले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, 9 साल बाद आज कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री से पूछे 9 सवाल -वीडियो

Ajit Sinha

एलजी ने एक बार फिर संविधान और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करते हुए केजरीवाल सरकार के फैसले को पलटा -मनीष

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x