Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने आज ओल्ड रेलवे स्टेशन के नजदीक चल रही अवैध पार्किंग पर मारा छापा-केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, हुड्डा विभाग व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने आज ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के निकट हुड्डा विभाग की जमीन पर गलत तरीके से कब्ज़ा करके, उसपर अवैध रूप से पार्किग चलाने के मामले का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पार्किंग के लिए आए वाहनों के मालिकों को पर्ची देकर अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। मौके से पुलिस ने दो कर्मचारियों को हिरासत में लिए हैं, और थाना सेक्टर -17 में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके, दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज गुप्तचर इकाई फरीदाबाद से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सेक्टर -17 क्षेत्र में अवैध रूप से पार्किंग चलाई जा रही है व उसके संचालक के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है यदि संबंधित विभाग को साथ लेकर कार्रवाई की जाए तो अवैध रूप से चल रही पार्किंग का खुलासा हो सकता है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश, सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व महेंद्र व हेड कॉन्स्टेबल ब्रजेश द्वारा प्रेम प्रकाश हुड्डा विभाग फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ मेन मथुरा रोड से ओल्ड रेलवे स्टेशन की तरफ जाते समय बाई तरफ खाली पड़ी हुड्डा विभाग की जमीन पर चल रही अवैध पार्किंग का औचक निरीक्षण किया गया। सहगल का कहना हैं कि मौका पर काफी मोटरसाइकिल, कार व ऑटो आदि वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। निरीक्षण के दौरान मौका पर हाजिर मिले धारा सिंह उर्फ देवेंद्र पुत्र मोहन सिंह व राहुल पुत्र श्यामलाल, निवासी संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद पार्किंग के लिए पर्ची काटते हुए हाजिर मिले। पूछताछ पर वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा, लेकिन मौका पर केवल जय श्री राम कार व स्कूटर पार्किंग की पर्चियों का पेड पेश किया तथा मौके से पार्किंग संचालक द्वारा काटी गई पर्चियां का पैड मौका से बरामद किया गया। धारा सिंह उपरोक्त द्वारा हुड्डा विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके अवैध रूप से पार्किंग चलाने पर संयुक्त टीम द्वारा मौका से धारा सिंह व राहुल को स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया। प्रेम प्रकाश ,जई हुड्डा विभाग की शिकायत पर पुलिस चौकी सेक्टर -16 में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: छात्रों ने जेजेपी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का फूलो की माला पहनाकर किया स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव केसों पर लगी ब्रेक: कोरोना पॉजिटिव 43 केसों में से घट कर रह गए कुल15 केस, 28 लोग पहुंचे घर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिल्डर दे रहे हैं धमकी, पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा से मिलेंगे फेरस के निवेशक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x