Athrav – Online News Portal
दिल्ली

केजरीवाल सरकार के कदमों का असर, दिल्ली के प्रदूषण में आई कमी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में हॉटस्पॉट वाले इलाकों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में अफसरों से विस्तृत जानकारी ली और सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से प्रदूषण में गिरावट आई है और अच्छे दिनों की संख्या बढी है। दिल्ली में एक्यूआई के अच्छे, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या 2016 की तुलना में 109 से बढ़कर इस साल 200 तक हो गई है। उन्होंने कहा कि 13 हॉटस्पॉट के लिए बने अलग-अलग एक्शन प्लान के आधार पर काम किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 13 कोआर्डिनेशन टीमें बनाई है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता कर हॉटस्पॉट से संबंधित प्रमुख जानकारियां साझा करते हुए बताया कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के वायु प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं। विंटर एक्शन प्लान के तहत निर्धारित किए गए 15 फोकस बिंदुओं के आधार पर विशेष कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सरकार और विभिन्न विभागों की प्रमुखता के साथ काम करने का असर देखने को मिला है। 15 फोकस बिंदुओं में इस बार पहला बिन्दु हॉटस्पॉट है। सर्दी के मौसम में हॉटस्पॉट में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है, जिसको लेकर आज सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक की गई। हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान बनाई गई है। साथ ही इसके लिए नोडल विभाग भी बनाया गया जो प्रदूषण को काम करने के लिए कार्य करेगा।

Related posts

दिल की पुलिस दिल्ली पुलिस ने दूल्हा -दुल्हन को पुलिस की जिप्सी में ले जाकर मंदिर में करवाई शादी,विदाई जिप्सी में की, देखें वीडियो।

Ajit Sinha

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रेसलर बजरंग पुनिया ने की सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

Ajit Sinha

अडानी समूह पर लगे आरोपों के बीच मोदी सरकार ने रहस्‍यमयी चुप्पी साध रखी है, सांठ-गांठ का इशारा मिल रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x