Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नाबालिक छात्र दक्ष हत्याकांड में अब तक 3 नाबालिक सहित 6 आरोपित गिरफ्तार , बचे आरोपित की तलाश जारी। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ट्यूशन पढ़ने आए नाबालिक छात्र दक्ष की लाठी -डंडो से पीट -पीट कर हत्या करने के एक सनसनीखेज मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आज 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। इन आरोपितों में तीन आरोपित नाबालिक हैं। गिरफ्तार नाबालिक आरोपितों को पुलिस ने बाल सुधार गृह में भेज दिया गया हैं , बालिग तीन आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया गया हैं। ये सनसनीखेज वारदात गत 28 सितंबर -23 की हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 28 सितंबर -2023 की रात को नाबालिक छात्र दक्ष को 10-12 लड़कों ने उस समय बैट, लाठी -डंडो से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया था जब यह एनआईटी-2 में ट्यूशन पढ़ने लिए आया था। इसके बाद दक्ष को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती गया गया था। इस संबंध में कोतवाली थाना में आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 147 ,148 ,149 ,323 ,506 के तहत, दिनांक 29 सितंबर -2023 को  दर्ज किया गया था। उनका कहना हैं कि इसमें आरोपित श्रवण , निवासी गांव सारण, थाना सारन फरीदाबाद व उम्र 18 साल को गिरफ्तार किया गया।

इसे गत 30 सितंबर -2023 को अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, और 2 अक्टूबर को अदालत में पेश कर आरोपित को नीमका जेल भेज दिया गया। इसके बाद आरोपित शिवम् निवासी गांव सारन, फरीदाबाद ,उम्र 20 साल को गत 2 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार कर उसे गत 3 अक्टूबर 2023 को अदालत के सम्मुख पेश कर नीमका जेल भेज दिया गया। उनका कहना हैं कि आरोपित मधुकर, निवासी जवाहर कॉलोनी , थाना सारन , उम्र 18 साल को गत 2 अक्टूबर -2023 को गिरफ्तार कर अदालत में गत 3 अक्टूबर को पेश कर नीमका जेल भेज दिया गया। इसके बाद एक नाबालिक आरोपित को गत 4 अक्टूबर -2023 को माता -पिता के सामने मामले की जांच की गई जिसे गत 5 अक्टूबर को  बाल सुधार अभिरक्षा में भेजा गया। 

घटना तिथि -28.09.23 ,
30.9.23 को पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
दिनांक -30.09.23 को डॉक्टर की राय पर धारा -307 IPC जोड़ी गई
गंभीर रूप से घायल दक्ष की मृत्यु होने पर गत 7 अक्टूबर -23 को धारा 302 IPC जोड़ी गई
मृतक दक्ष का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाशको परिजनों के हवाले किया गया है। दाह संस्कार कर दिया गया है।
आज परिजन और अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर उन आरोपितों की गिरफ्तारी की पुलिस से डिमांड की थी। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है की वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।   

Related posts

फरीदाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी के एक मंत्री के मामा और भांजा के कारनामे से परेशान हैं लोग, ताजा मामला दुकान कब्ज़ा का आया

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना की छात्रा का जिनीवा में हुआ सलेक्शन ,मकेनिकल इंजीनियरिंगकी छात्रा आशलेषा शर्मा का हुआ CERN के लिए चयन

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में आज 89 नए कोरोना संक्रमित केसों के साथ अब 860 तक पहुंच गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x