Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: सीएम उड़न दस्ता की नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप,घोटाले उजागर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ,हरियाणा, फरीदाबाद की टीमों ने आज सुबह जिले के नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान दवाइयों व टीबी मरीजों 500 रूपए प्रतिमाह मिलने वाले मामले में घोटाले का उजागर किया हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल के कई शाखाओं में लेटलतीफ कर्मचरियों को पकड़े हैं। लेटलतीफ आने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करके सरकार के पास भेज दी हैं, और दवाइयों और टीबी के मरीजों को मिलने 500/- घोटाले के मामले में कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली कि जिले के नागरिक अस्पताल, फरीदाबाद की कुछ शाखाओ में कर्मचारी देरी से कार्यालय आते हैं। यदि कर्मचारियों की हाजरी व रिकॉर्ड की पड़ताल की जाए तो काफी अनियमितताएं सामने आ सकती है। प्राप्त सूचना के आधार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार व जगदीश, सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व राजेन्द्र द्वारा कार्यकारी अभियंता अमित जैन, जन स्वास्थ्य विभाग, फरीदाबाद एवं डयूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नागरिक अस्पताल के टी.बी. व मलेरिया विभाग में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति को चेक किया गया। चेकिंग पर टी.बी. शाखा में तैनात कुल 37 कर्मचारियों में से 11 कर्मचारी विभागीय कार्य पर तथा आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। शेष 26 कर्मचारी सुबह 9 बजे से 9.40 बजे तक कार्यालय में हाजिर आए । उनका कहना हैं कि निरीक्षण के दौरान टीबी मरीजों द्वारा दवाएं समय पर ना मिलने की शिकायत की गई। जिस पर टीबी  शाखा के मेडिसिन स्टोर का नागरिक अस्पताल की विशेष टीम से निरीक्षण कराया गया। टीम द्वारा मेडिसिन स्टोर में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया। मिलान करने पर टीबी मेडिसिन स्टोर में करीब 11 हजार गोलियां (Pills) कम पाई गई। इस सम्बंध में निरीक्षण कमेटी द्वारा अलग से रिपोर्ट तैयार की गई है। जिस बारे अस्पताल प्रशासन द्वारा अलग से कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त यह भी ज्ञात हुआ कि प्रत्येक टी.बी.मरीज को मुफ्त दवाओं के अतिरिक्त 6 माह तक प्रतिमाह 500/-की सहायता राशि भी दी जाती है। टीबी मरीजों को दी जाने वाली इस सहायता राशि के वितरण में भी धांधली की हुई है। इस धांधली की पड़ताल के लिए टीबी शाखा की लेखाशाखा से पिछले 2 सालों में दी गई  सहायता राशि का विवरण प्राप्त किया गया है। टीबी मरीजो से पड़ताल किए जाने उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना हैं कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की दूसरी टीम द्वारा नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति को भी चैक गया। मलेरिया विभाग में कुल 21 कर्मचारी तैनात है जिनमे से 2 CL पर  2 कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर तथा 2 कर्मचारी विभागीय कार्य से बाहर गए हुए मिले। 14 कर्मचारी सुबह 9.00 से 10.00 बजे के दौरान कार्यालय में हाजिर आए। 3 कर्मचारी बिना किसी कारण के गैर-हाजिर पाए गए। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं बारे विस्तृत रिपोर्ट अलग से तैयार करके सरकार को भेजी जाएगी।

Related posts

ईयरबड्स, ईयरफ़ोन के लंबे समय तक इस्तेमाल से हो सकती है बहरेपन की समस्या-डॉ. आनंद कुमार गुप्ता

Ajit Sinha

2010 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षय कुमार सिंह फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x