Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी खेल में बाप -बेटे की चाकुओं से गोद कर हत्या, चार लोगों की हालत गंभीर-भर्ती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दिल्ली से सटे फरीदाबाद में यमुना किनारे बसे शाहजहांपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर आज दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में दो लोगों की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। झगड़े में एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं। लोग कोई इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में लगभग 10-12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। और अभी 4 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। 

पुलिस की माने तो आज सुबह करीब 10:30 दोनों पक्षों में प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद में एक पक्ष राजकुमार उर्फ राजू, हिमांशु, प्रीति, होशियार, सचिन तथा दूसरे पक्ष में सुमेर सिंह, धर्मबीर, मोहित, कर्मबीर, सुमेर और धर्मबीर की दोनों पत्नियां, सुमेर का दामाद, हंसु, दीपक, सुंदर, प्रेम इत्यादि शामिल थे। दोनों पक्षों का पहले भी रास्ते के लिए विवाद चल रहा था जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा आज लाठी डंडे और चाकू से हमला किया गया जिसमें राजकुमार उर्फ राजू तथा उसके बेटे हिमांशु को चाकू मारा गया जो गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनकी मृत्यु हो गई। राजकुमार के भाई होशियार और भतीजे सचिन तथा बेटी प्रीति को भी चोट पहुंची है।सूचना मिलते ही एसीपी तिगांव राजेश लोहान तथा छांयसा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची निरीक्षण किया पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़ियों के साथ चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

24 वर्षीय महिला से शादी के बहाने यौन संबंध, उसकी वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल के आरोपित मोहम्मद साहिल पकड़ा गया।

Ajit Sinha

भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही: राव नरेन्द्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x