Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

मोबाइल विवाद में डबल मर्डर और दो युवकों की हालात गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के मुकुंदपुर की कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी के निकट दो गुटों के बीच जमकर चाकू बाजी और गोलीबारी भी हुई। इस दौरान एक शख्स की चाकू लगने से और दूसरे शख्स  की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवको को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया। दोनों घायलों का जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम में प्राथमिक उपचार के बाद, बिगड़ती हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शनिवार देर शाम कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी की बीच कुछ लड़कों का आपस में झगड़ा हुआ, देखते ही देखते ही झगड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया. जमकर चाकू चले और गोली भी चलाई गई. बताया गया है कि हमले में आजाद नाम के शख्स की चाकू से गोद हत्या कर दी गई वही साहिल और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। 
इसी के साथ-साथ हिमांशु नाम के एक और युवक की गोली मारकर हत्या का मामला भी सामने आया। खबर के अनुसार उनके लड़के का इलाके की ही कुछ लड़कों के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ। परिजनों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी भी पुलिस को दे दी गई थी लेकिन उस वक्त पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसकी वजह से इतनी वारदात हो गई। खबर के मुताबिक देर सांय उनको कुछ लड़कों ने समता विहार और कारगिल कॉलोनी के बीच की पुलिया के निकट बुलाया जहां कुछ बदमाश पहले से ही मौजूद थे। हिमांशु अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा जब भी पहले से वहां मौजूद बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर चाकू भी चले और हिमांशु को गोली मारी गई। लोग बताते हैं कि हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों को घायल अवस्था में नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आजाद नाम के शख्स को भी मृत घोषित कर दिया।  

Related posts

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कह रहे हैं, लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

किसान आंदोलन: कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट संगठन के अध्यक्ष व लाल किला दंगे के दो प्रमुख आरोपित महिंद्र और मनदीप सिंह अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से नशे के कारोबार को ख़त्म करने का संकल्प लिया है-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x