Athrav – Online News Portal
नोएडा

मोटो जीपी रेस का अयोजन वैश्विक उद्योग के लिए बड़ा आयोजन, 275 ब्रांड जुड़े हैं : सीएम योगी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के में चल रही मोटो जीपी रेस के मुकाबले में शिरकत करने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सीएम योगी आदित्य नाथ पहुंचे और Moto GP में बाइक के साथ फोटो खिंचवाई। इसके साथ ही हेलमेट पर ऑटोग्राफ दिया। इस अवसर उन्होने कहा कि मोटो जीपी रेस का अयोजन वैश्विक उद्योग के लिए बड़ा आयोजन है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। यूपी के अंदर ए-वन गाड़ियों के बनाने के लिए इसके माध्यम से मदद मिलेगी। शाम को Moto GP की खिताबी मुकाबला होगा उसके बाद सीएम योगी आदित्य नाथ विजेताओं को पुरस्कार देंगे।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर 1000 सीसी की मोटरसाइकिल 350 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने की नजर आई मोटो-3 रेस के मुकाबले में स्पेन के जाउमे मासिया ने जीत दर्ज की। इन्हें प्लस 25 पाइंट मिले। वहीं, सेकेंड पोजीशन पर काइतो टोबा हैं। इन्हें 20 पॉइंट मिले हैं। जबकि 16 पाइंट के साथ अयुम्यू सस्की थर्ड पोजीशन पर रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट हाउस में चल रहे जो जीप मोटो बाइक रेस कार्यक्रम में पहुंचे.जहां उनके द्वारा बाइक रेस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ फोटो भी खिंचवाई. इस अवसर उन्होने कहा कि मोटो जीपी रेस का अयोजन मोटो वैश्विक उद्योग के लिए बड़ा आयोजन है। मोटोजीपी में 275 ब्रांड बीएमडब्ल्यू, रेडबुल , सेफ, पोकलेंड, अमेजन सहित देश के ब्रांड जुड़े हैं।मुख्यमंत्री सीएम ने कहा  बीआईसी में सरकार ने साल 2011 में विकसित किया था। फॉर्मूला वन के नाम से जाना जाता था। इस आयोजन के साथ प्रदेश के अंदर अनेक संभावनाएं है। सरकार हर जिले में एक स्टेडियम का निर्माण विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडियम ग्राम पंचायत स्तर पर खेल को डेवलप करेगा। उन्होंने कहा, 58 हजार ग्राम पंचायत में ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में महिलाएं और बच्चों को स्पोर्ट किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उप्र एक  संभावनाएं   वाला प्रदेश है। ये संभावनाएं इंफ्रा में रोड कनेक्टिविटी में मेट्रो सेक्टर में एयर कनेक्टिविटी में वाटर कनेक्टिविटी में इसके अलावा लोजिस्टिक्स में अपार संभावनाएं है।

Related posts

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी अरेस्ट, तीन लड़कियों को हिरासत में लिया।

Ajit Sinha

फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार किए गए दस्तावेज के आधार पर प्राधिकरण की एफडी बनाकर 3 करोड़ 90 लाख ट्रांसफर करने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अम्रपाली सफायर की मार्किट में लगी भीषण आग कई दुकानें जलकर हुई खाक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x