Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फरीदाबाद का अमित त्रेहान फर्जीवाड़ा करके कंपनी व निजी बैंक खातों से करीब 85 लाख रूपए निकालने के आरोप में पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: फरीदाबाद का अमित त्रेहान ने गुरुग्राम की जिस कंपनी में काम करता था, उसने उसी कंपनी और कंपनी मालिक के परिजन के बैंक खाते से धोखे से अपने बैंक के अलग -अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर आरोपित कर्मचारी अमित त्रेहान के खिलाफ थाना साइबर अपराध पूर्व , गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं, और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस वक़्त आरोपित पुलिस रिमांड पर हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को अजय सिंह नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि इनकी कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा कंपनी व उसके परिवार के सदस्यो के बैंक खातों से लगभग 85 लाख रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए। इस शिकायत पर पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में धारा 408, 420, 467, 468, 471 IPC व 43 & 66 D IT एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना हैं कि थाना साइबर अपराध पूर्व गुरुग्राम के इंचार्ज जसवीर की टीम ने इस मामले में आरोपी को गत 20 सितंबर -2023 को गिरफ्तार किया जिसका नाम अमित त्रेहान निवासी फरीदाबाद हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने की नीयत से उसने फ्रॉड तरीके से राशि को अन्य बैंक खाते मे जमा करवा दिया व ठगी हुई राशि को उसने शॉपिंग पर भी खर्च कर दिया था। आरोपी को न्यायालय के सम्मुख पेश करके 5 दिन की पुलिस हिरासत पर लिया गया है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद:दोस्त ने अपने ही दोस्त को चारपाई में बांध कर उस समय तक पत्थरों से हमला करता रहा, जब तक वह मर नहीं गया।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 67 पिस्टल बरामद किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x