Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संपूर्ण कांग्रेस को उदयभान के बयान पर शर्म महसूस करनी चाहिए: ओम प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की विवादित टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। धनखड़ ने कहा है कि उदयभान का देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर दिया गया बयान कांग्रेस का असली चरित्र दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण कांग्रेस को उदयभान के बयान पर शर्म महसूस करनी चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है और उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी है। देश के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को हलके शब्दों से उच्चारित करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, और उससे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने बयानों पर अड़े हुए हैं। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की भाषा ऐसी हो गई है कि उनमें बौखलाहट है। पिछले दिनों रणदीप सुरजेवाला द्वारा खुले मंच से जनता को श्राप देते हुए सभी ने देखा कि कैसे मतदाताओं को राक्षस बता रहे थे, बहन बेटियों को खुले मंच से गाली देकर बोल रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि उदयभान को अपने बयान दोबारा सुनकर अंदर से शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी से अमर्यादित भाषा निकली तो देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तत्काल खेद व्यक्त किया। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के लज्जाहीन बयान पर कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी से कांग्रेस ने बार-बार यह मैसेज दिया है कि वह ना तो देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा के प्रति सम्मान रखती है और ना ही मुख्यमंत्री पद की गरिमा पहचानती है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के इन बयानों की भर्त्सना पूरे देश के लोगों को करनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस के नेता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा के खिलाफ अपने बयान दिए हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि उदयभान को इस तरह से बोलने से पहले सोचना चाहिए कि उनकी ये बातें किस स्तर तक कांग्रेस को नष्ट कर सकती है। कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए जा रहे ऐसे बयानों से लगता है कांग्रेस अब गाली पॉलिटिक्स पर उतर आई है। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल पास होने, जी-20 और चंद्रयान-3 की अपार सफलता से कांग्रेसियों में बौखलाहट है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। देश और प्रदेश के सर्वाेच्च नेताओं के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से मर्यादा तार-तार हुई है।

Related posts

फरीदाबाद: जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहा है भाजपा का स्वच्छता अभियान : नितिन सिंगला

Ajit Sinha

जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, वे मध्य प्रदेश और देश का क्या भला करेंगे-अमित शाह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा 112 पर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले लोग हो जाए खबरदार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x