Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने शराब के ठेका के साथ में अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद , आबकारी विभाग व सराय थाने की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सराय थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अहाता का भंडाफोड़ किया हैं। टीम ने जांच में पाया की शराब ठेका के लाइसेंस की आड़ में ये अहाता अवैध रूप से चलाया जा रहा था, और ग्राहकों को शराब परोसा जा रहा था। आबकारी विभाग अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

डीएसपी मनीष सहगल  ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता,फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बदरपुर से बल्लभगढ़ को जाने वाले बायपास रोड पर मैसर्स विक्रम द्वारा जोन नंबर 1 शराब ठेका अंग्रेजी व देशी के साथ शराब लाइसेंसी लिया हुआ है,जिसके द्वारा अवैध रूप से अहाता धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ छापेमारी की जाए तो अवैध अहाता का भंडाफोड़ हो सकता है। इससे राज्य सरकार को अहाता के रूप में प्राप्त होने वाले राजस्व का भी बहुत ज्यादा  नुकसान हो रहा है। सहगल का कहना हैं कि उपरोक्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व राजेंद्र कुमार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह व स्थानीय पुलिस थाना सराय ख्वाजा के साथ बदरपुर बॉर्डर यूनिवर्सल अस्पताल के पीछे बाई पास रोड पर शराब अंग्रेजी व देसी ठेका के साथ चल रहे अहाता को चेक किया गया। इस अवैध अहाता पर त्रिलोक सिंह, निवासी गांव दूंगा थाना किंतवाली, जिला चंपावत (उत्तराखंड) जो इस शराब के ठेका पर सेल्समैन का भी काम करता है। आम लोगों को शराब पीने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराता हुआ मिला। इसके अतिरिक्त इस अहाता पर पंकज,निवासी गांव जीरोमाइल थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर (उ. प्र.) हाल निवासी गांव भूपानी भी इस अवैध अहाता पर पान, बीड़ी, सिगरेट, Ice  qube,  नमकीन आदि बेचता हुआ पाया। उनका कहना हैं कि इन दोनों लोगों ने पूछताछ पर बताया कि वह  अवैध अहाता शराब ठेका मालिक विक्रम द्वारा चलवाया जा रहा है। इस पर आबकारी निरीक्षक द्वारा शराब लाइसेंसी विक्रम जॉन न. 1, बदरपुर बॉर्डर के खिलाफ आबकारी नीति 2023-24 के नियम 1.4 की उल्लंघन किए  जाने बारे ब्रीच ऑफ एक्साइज पॉलिसी के तहत कार्रवाई  की गई है।

Related posts

किसान आन्दोलन के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क,1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल ने आज मुल्ला चौक पर बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का उदघाटन किया ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीबी ने स्टाफ नर्स की नौकरी के नाम 3 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए दो आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चालान किया पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x