Athrav – Online News Portal
दिल्ली

एक्शन में शिक्षा मंत्री आतिशी, संगम विहार जी-ब्लॉक स्थित एमसीडी स्कूल में किया औचक निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार की संगम विहार जी-ब्लॉक स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि स्कूल के दौरान प्रिंसिपल को बिना बताए 2 शिक्षक ग़ायब है और प्रिंसिपल को इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। कई शिक्षक लंबे समय से भी अनुपस्थित चल रहे है और स्कूल में मिशन बुनियाद से जुड़े डेटा में भी अनियमितता है। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल में लापरवाही बरतने वाले हर व्यक्ति पर सख़्त से सख़्त कारवाई की जाए और इस बाबत जल्द से जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपी जाए। बता दे कि बुधवार सुबह-सुबह जब शिक्षा मंत्री संगम विहार जी-ब्लॉक स्थित एमसीडी स्कूल में पहुँची तो पाया कि एक कक्षा में शिक्षक मौजूद नहीं है और बच्चे क्लासरूम से बाहर है। जब प्रिंसिपल से शिक्षक के अनुपस्थिति का कारण पूछा गया तो उनके पास इसका कोई जबाव नहीं था। फ़ोन करने पर पता चला कि शिक्षक स्कूल से बाहर है। इसके पश्चात शिक्षा

मंत्री आतिशी ने अटेंडेंस रजिस्टर के साथ जब सभी क्लासेज की जाँच की तो पाया कि एक और शिक्षक, प्रिंसिपल को बिना बताए अनुपस्थित है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने तुरंत अधिकारियों को दोनों शिक्षकों के ऊपर एक्शन लेने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पाया कि कुछ शिक्षक ऐसे है जो लगातार कई बार महीनों तक अनुपस्थित रहे है। शिक्षा मंत्री ने इसपर भी संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत इस पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि स्कूल में मिशन बुनियाद से संबंधित डेटा में भी अनियमितता है और प्रिंसिपल को इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रशासन को कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि, स्कूल में प्रिंसिपल की ये जिम्मेदारी है कि वो सभी शिक्षकों का, टाइम टेबल का, सभी एकेडमिक प्लान्स और स्कूल से जुड़े सभी मुद्दों का ध्यान रखे। ऐसे में ये कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि स्कूल टाइम के दौरान शिक्षक स्कूल से ग़ायब रहे और प्रिंसिपल को इस विषय में कोई सुध बुध भी न हो। प्रिंसिपल और शिक्षकों का ये रवैया प्रति उनके असंवेदनशीलता को दर्शाता है और हमारी सरकार में शिक्षा के प्रति असंवेदनशीलता के लिए कोई जगह नहीं है। स्कूल में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, इसपर तुरंत संज्ञान लेते हुए लापरवाह व्यक्तियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कारवाई की जाए और उससे संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट जल्द से जल्द उन्हें सौंप जाए। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, शिक्षा के मामले में एमसीडी में भी ‘आप’ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।  हम एमसीडी स्कूलों के पढ़ने वाले हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा देना चाहते है। ऐसे में स्कूल में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें कि  एमसीडी स्कूलों में सभी बच्चों को वह शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं। 

Related posts

उत्तर जिला पुलिस प्रशासन ने स्वंतत्रता दिवस के मद्देनजर अपराध रोकने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों के साथ बैठक की।

Ajit Sinha

अंगीठी ने ली दो जान, तीन की हालत गंभीर सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज

Ajit Sinha

कई बैंकों से एक प्रॉपर्टी पर एक करोड़ 22 लाख रूपए के लोन वाले 50000 रूपए के इनामी पति -पत्नी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x