Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगमायुक्त ने आज शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया अवैध कब्ज़ा हटाओं अभियान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त ने आम जतना द्वारा बाजारों की पगडंडियों, दुकानों के सामने, सड़कों के दोनों ओर तथा सार्वजनिक स्थानों पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा करने को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा एक अभियान आरंभ किया हुआ है, इसी श्रृंखला में आज चिमनी बाई चौक के पास हो रहे अतिक्रमणों को हटाया गया तथा बाटा चौक से प्याली चौक तक सड़को के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर हुए अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया गया। सैक्टर-22 में मकान मालिकों द्वारा सड़क पर सीढ़िया बनाने की षिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसे तोड़ा गया।

इसके अतिरिक्त ओल्ड फरीदाबाद के सैक्टर-19, 28, 29 और 31 में सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया गया। निगमायुक्त ने इस बात पर जोर देते हुये कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण/अतिक्रमण सहन नही किया जायेगा और ऐसे सभी निर्माणों को निर्माणकर्ता अपने आप हटा लें नहीं तो ऐसे निर्माणों को उनके हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जायेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार के अतिक्रमण न करें अन्यथा ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

फरीदाबाद : उद्योगपति से मोबाइल फोन पर बदमाशों ने मांगी 50 लाख रूपए की फिरौती, कहा कि न देने पर 24 वर्षीय बेटे को जान से मार की धमकी ।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद नगर निगम द्वारा बनाई जा रही पंचकुइया चौक वार्ड 11 में पुलिया की जांच,, मिली गड़बड़ी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के घर इस वर्ष फिर पधारे बप्पा, बप्पा का दर्शन कर सकते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x