Athrav – Online News Portal
हरियाणा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आयुष्मान भवः पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत सरकार के स्वस्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘आयुष्मान भवः’ अखिल भारतीय अभियान का अपने कर-कमलों से बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया तथा इसी के साथ उन्होंने आयुष्मान भवः पोर्टल का भी शुभारंभ किया। हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय जी भी आज इस ऐतिहासिक गौरवमय, मानव कल्याण के लिए शुभारंभ किए गए अभियान का हरियाणा राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा बने।

आयुष्मान भवः अभियान देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर, 2023 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक संचालित होगा। इसे ’सेवा पखवाड़ा’ कहा गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक यानि अंतिम गांव के अंतिम छोर तक रह रहे व्यक्ति को स्वास्थ सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह अभियान तीन घटकों में संचालित किया जायेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय  ने इस अभियान के संबंध में गहनता एवं गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि राष्ट्रव्यापी इस मानव कल्याणकारी अभियान को हरियाणा प्रदेश में युद्धस्तर पर दृढ़ता से क्रियान्वित करके प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग हरियाणा डॉ. जी अनुपमा, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा  राजनारायण कौशिक, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा डॉ. सोनिया, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा सुश्री अंकिता अधिकारी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा डॉ. जे.एस. पुनिया, एडीसी टू गवर्नर श्री अर्श वर्मा भी उपस्थित रहे।

Related posts

जीएसटी 2.5 लाख रुपए रिश्वत केस में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी: जीएसटी इंस्पेक्टर नरेश कुमार एसीबी के हत्थे चढ़े।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की कमिश्नर जी. अनुपमा, डीसी अतुल व नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल सहित 56 IAS के तबादले किए हैं।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x