Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बेटे और सोनी के रिश्ते से नाखुश सास ने सुपारी देकर भाडे के हत्यारों से कराई थी बहू की हत्या, गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: सेंट्रल नोएडा की पुलिस ने बीते 5 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित छपरौला के ब्रिज विहार कॉलोनी में हुई महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि यह हत्या मृतक की सास ने बदमाशों को एक लाख की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने मृतक के सास समेत भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस जब वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने जा रही थी। इस समय भाड़े के हत्यारे सचिन ने पिस्टल की बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना पर बिसरख रोड पर रेलवे ट्रैक के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से सचिन और उमेश को गिरफ्तार किया था। डीसीपी सेंट्रल जोन सुनीति ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि मृतक सोनी की सास और मौसम की मां गीता देवी मौसम और सोनी के रिश्ते से खुश नहीं थी। इसलिए एक लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई थी, पुलिस ने गीता देवी को भी गिरफ्तार किया है। 
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के दौरान सचिन ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सुनीति ने बताया कि पांच सितंबर को छपरौला में मूलरूप से बिहार निवासी सोनी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनी का विवाह बिहार निवासी विनोद से हुआ था, लेकिन पति से पिटाई से परेशान होकर 10 साल बाद उसने साथ रहना छोड़ दिया था। इसके बाद एक साल से वह 10 वर्षीय बेटी के साथ अपने गांव के मौसम कुमार के साथ रह रही थी। सोनी को पत्नी बनाकर मौसम साथ रखा था। गीता देवी मौसम और सोनी के रिश्ते से खुश नहीं थी। सुनीति ने बताया कि पूछताछ में गीता ने बताया उसका बेटा मौसम उनके पास नहीं आया करता था, वह सोनी के साथ ही रहता था। सोनी पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। वह अपने पहले पति को छोड़कर मेरे बेटे के साथ रहती थी। मौसम अपनी सारी कमाई सोनी को ही दे दिया करता था और अपने मां-बाप को कुछ भी नहीं देता था। इसी को लेकर मैंने सोनी की हत्या का प्लान बनाया और इन दोनों लोगों को एक लाख रुपये देकर उसकी हत्या करा दी। डीसीपी ने खुलासा करने वाली बादलपुर पुलिस को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

Related posts

ऑस्टेलियाई कर अधिकारी बनकर 100 ऑस्टेलियाई नागरिकों से करोड़ों ठगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। 

Ajit Sinha

वर्ष 2025 में विजिलेंस ब्यूरो की 147 ट्रैप कार्रवाई, 186 गिरफ्तारियां, मौके से ₹1.03 करोड़ से अधिक राशि की बरामदगी

Ajit Sinha

10 करोड़ रुपए के हीरोइन के साथ दो तस्कर अरेस्ट, दिल्ली – एनसीआर व राजस्थान व उत्तर प्रदेश में करते थे सप्लाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x