Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ऐतिहासिक पंखा मेला का किया उद्घाटन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को रक्षा बंधन के राष्ट्रीय पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई- बहन के स्नेह के साथ- साथ हर सामाजिक संबंधों को मजबूत भी करता है। वहीं हरियाणा सरकार के फैसले का महिलाओं सहित आम जनता ने स्वागत किया है।मां पथवारी प्राचीन रक्षाबंधन पंखा मेला ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित किया गया। जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से यह पर्व मनाया गया है। इस पंखा मेला में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जबकि प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई- बहन के स्नेह के साथ- साथ हर सामाजिक संबंधों को मजबूत भी करता है।

रक्षाबंधन पर्व की पूर्व पर आज बुधवार को नेताओं को राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहां उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी गणमान्य लोगों ने मां पथवारी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद पंखा मेले की शुरुआत हुई.उन्होंने जिला के सभी लोगों को रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ -साथ हर सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है।

इस लिए यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोड़ने के साथ -साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है।यह एक ऐसा पावन पर्व है। जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। बहनें अपने भाईयों की कुशल और सफल लम्बी आयु कामनाएं करती हैं। सगे भाई बहन के अलावा अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बँधे होते हैं। जो धर्म, जाति और देश की सीमाओं से परे हैं। इस मेले में फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ,भाजपा नेता अजय गौड़ भी मौजूद रहे।पंखा मेला कमेटी के प्रधान कृष्ण पहलवान सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। हरियाणा सरकार के फ्री बस यात्रा के फैसले का महिलाओं सहित आम जनता ने स्वागत किया। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा की बहने हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का महिलाओं ने धन्यवाद किया है।

Related posts

आप प्रत्याशी धर्मवीर भड़ाना ने  दहलीज यात्रा निकाली और लोगों की दहलीज पर जाकर उनका सुख-दुख जाना। 

Ajit Sinha

दवा कंपनियां ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस’’ (एएमआर) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नई दवाऑ और वैक्सीन की खोज करें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इस कार्डियक प्रक्रिया के बारे में उन मरीजों में जागरूकता कम है जिन्हें ओपन हार्ट प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x