Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एशियन अस्पताल नवनिर्मित दीवार गिरने से दो मजदूर दबें ,एक की मौत, एक मजदूर गभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नहरपार  के सैक्टर 88 में निर्माणधीन एशियन अस्पतला की दीवार गिरने से 2 मजदूर घायल हो गए जिनमे एक की मौत हो गई एक की हालत गंभीर होने के चलते मजदूर को दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस  मौके पर पहुँच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में रखवा दिया और घायल को इलाज के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर भिजवा कर मामले की जांच में जुट गई।
 
तस्वीरो में दिखाई दे रहा यह वही घटना स्थल है जहा फरीदाबाद के बड़े निजी अस्पताल एशियन की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी जगह कुछ मजदूर काम कर रहे थे की तभी अचानक एक दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई।  दीवार के गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे एक की मौत हो गई। वही दूसरे घायल मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 
 
वही घटना की सुचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे भूपानी थाना के एसएचओ सुरेश भड़ाना  की माने तो उन्हें सुचना मिली थी की एक दीवार गिर गई है और जब वह मौके पर पहुंचे तो बचाव कार्य करते हुए दो मजदूरों को निकाला गया है जिनमे से एक मजदूर की मौत हो गई जिसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वही दूसरे  मजदूर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर  कर दिया गया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
 

Related posts

फरीदाबाद : तेज रफ्तार ट्रक -ट्रॉला ने उत्तरप्रदेश रोडवेज की खड़ी बस में मारी जबरदस्त टक्कर, बस ड्राईवर की मौत, 10 यात्री जख्मी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डा.ओ.पी.भल्ला की सोच: नौकरी के स्ट्रेस और पर्फॉर्मेंस को लेकर युवा स्ट्रेस और टेंशन में रहते हैं,क्रिकेट खेलकर सभी अपना स्ट्रेस रिलीज कर सकते हैं। ,

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कृष्णपाल गुर्जर , धनेश अदलखा व वीरेंद्र जी, ग्रीन फील्ड में अब तक काम शुरू नहीं हुआ, 16 दिन बीत गए, 1 महीने में होना था पूरा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x