Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण , अंबाला की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल का संपदा अधिकारी लगाया गया है। झज्जर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रविंद्र कुमार को बादली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बादली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को बहादुरगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
 
असंध के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मनदीप कुमार को पानीपत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विशाल को झज्जर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कैथल के सिटी मजिस्ट्रेट कपिल कुमार को कैथल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पानीपत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) वीरेंद्र सिंह ढुल को असंध का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।भिवानी के सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को तोशाम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल के संपदा अधिकारी रोहित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला का संपदा अधिकारी लगाया गया है। फरीदाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट अमित मान को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा बड़खल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में “ग्रीन फील्ड पंजाबी परिवार समिति” का गठन किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज मिले कोरोना के 290 नए केस,276 कोरोना मरीज़ स्वस्थ्य हुए 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से नवरात्र की शुरुआत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x