Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये का इनामी सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय बदमाश को पुलिस ने दबोचा, दो फरार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा : थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम गौतमबुद्ध नगर द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस की सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश अनिल को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, उसके दो साथी अरुण और सचिन पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए फरार हो गए। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के पुलिस कॉम्बिंग कर रही है.घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व कार बरामद की है।

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश अनिल की काफी दिन से पुलिस को तलाश थी, इसके लिए टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि ईकोटेक वन व स्वाट टीम को अनिल के ईकोटेक वन इलाके में होने की सूचना मिलने पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान अनिल से मुठभेड़ हो गई। गोली से घायल होने के बाद अनिल को पकड़ लिया गया, उसके दो साथी अरुण और सचिन पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।साद मियां खान बताया कि अनिल, सिंहराज भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके द्वारा गैंग के लिए अवैध वसूली की जाती थी। साथ ही लोगों को डराया-धमकाया जाता था। आरोपित ने 17 जुलाई को इमलिया का गांव में अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील नागर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। जिसमें दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए थे। अनिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 अगस्त को सिरसा गांव में भी फायरिंग की गई थी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। आरोपित ने दो दिन पूर्व स्क्रैप के काम को लेकर दिल्ली के ओखला में भी अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। सभी मामलों में आरोपित पर मुकदमा दर्ज है। बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपित के फरार साथियों अरुण और सचिन की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related posts

काला जठेड़ी-नरेश सेठी-अनिल छिप्पी गिरोह के दो शातिर शूटर गिरफ्तार

Ajit Sinha

दो लाख के लालच में गंवाए दस लाख, ठग गिरोह का मास्टर माइंड समेत 3 गिरफ्तार

Ajit Sinha

बहादुर पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द जारी होगी ओआरपी पॉलिसी – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x