Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

चीनी नागरिक ने सट्टेबाजी एप से नौ दिनों में 1200 भारतीयों के 1400 करोड़ रुपये ठग लिए और फरार हो गया – कांग्रेस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने कहा कि चीन के नागरिक वू उयानबे ने भाजपा शासित गुजरात में केवल नौ दिनों में 1200 भारतीयों के 1400 करोड़ रुपये ठग लिए और फरार हो गया। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, मगर भारतीयों को लूटने वाले चीनी घोटालेबाज पर कार्रवाई नहीं हुई। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अब चीनी नागरिक वू उयानबे के भागने से साबित होता है कि मोदी सरकार धोखाधड़ी, लूट और विदेशी तटों पर उड़ान की सुविधा देती है। मोदी सरकार को इस घोटाले पर एक श्वेत पत्र जारी कर देश को जवाब देना चाहिए।

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया और पब्लिसिटी के चैयरमेन पवन खेड़ा ने कहा कि एक चीनी नागरिक वू उयानबे 2020-22 में भारत में रहा, उसने एक नकली फुटबॉल सट्टेबाजी दानी डाटा एप बनाया। यह घोटालेबाज पाकिस्तान से सटे गुजरात के संवदेनशील इलाकों में रहा। चीनी घोटालेबाज ने नौ दिनों में 1,200 लोगों से 1,400 करोड़ रुपये की ठगी की और देश से भाग गया, लेकिन पीएम मोदी या ग़ृह मंत्री अमित शाह उसे रोक नहीं सके। इतना ही नहीं, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पुलिस ने इस फुटबॉल सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया।  कुछ मीडिया रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि लोगों को 4,600 करोड़ रुपये तक का भारी चूना लगाया गया है। खेड़ा ने कहा कि गुजरात सीआईडी के अनुसार पैसा दुबई और यूरोपीय देशों में भेजा गया। यह एक बड़ा हवाला घोटाला हो सकता है और पैसे का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग के लिए किया जा सकता है। दिसंबर 2022 में ही सीआईडी ने एनआईए, ईडी और जीएसटी विभाग को भी जांच में शामिल होने की सूचना दे दी थी। फर्जी कंपनियों के नाम पर कई फर्जी बैंक खाते पंजीकृत किए गए।खेड़ा ने कहा कि इस घोटाले को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के राज्य में अंजाम दिया गया। यह कैसे संभव है कि इस घोटाले पर किसी का ध्यान नहीं गया और चीनी नागरिक को लोगों का पैसा लूटने की खुली छूट मिल गई। उन्होंने कहा कि पीएम को मालूम नहीं था कि क्या हो रहा है या उन्होंने इसके बारे में जानने के बाद भी आंखें मूंद लीं। दोनों ही स्थितियां देश के लिए खतरनाक हैं।खेड़ा ने सवाल पूछते हुए कहा कि गलवान के बाद जैसे चीनी घुसपैठियों के बारे में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत में कोई घुसा ही नहीं, क्या वे फिर ऐसा दोहरायेंगे? भारत में कुछ चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद क्या मोदी सरकार अब चीनी नागरिकों को मेक चाइनीज एप्स इन इंडिया के लिए आमंत्रित कर रही है? एजेंसियां चीनी नागरिक वू उयानबे और उसके डिजिटल घोटाले को क्यों नहीं पकड़ सकीं? जब ठगी के शिकार लोग सोशल मीडिया पर अपनी दुर्दशा बता रहे थे, तब मोदी सरकार कुम्भकर्णीय नींद में क्यों सो रही थी? यूपी पुलिस ने इस ऐप को क्यों प्रमोट किया? पुलिस यह प्रचार किसके इशारे पर कर रही थी। लगातार ड्रग्स की बरामदगी के बाद क्या भाजपा अब गुजरात को जुए के काले धंधे की ओर धकेल रही है?

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हरियाणा में दो दिवसीय दौरा आज

Ajit Sinha

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध समाजसेवी पीरजादा अमीन ने थामा कांग्रेस का दामन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे कहा नूँह चुनाव पंचायत प्रभारी विपुल गोयल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x