Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फ्लोरा हेरिटेज सोसायटी में पार्किंग को लेकर जमकर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस से झडप, 2 हिरासत में


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों ने बेहतर भविष्य, सुकून से जीवन जीने के लिए, यहां अपना आशियाना बनाया था,लेकिन दिन प्रतिदिन होने वाले विवादों के चलते, यह क्षेत्र विवादों का अड्डा बन गया है। ताजा विवाद फ्लोरा हेरिटेज सोसाइटी में तब हुआ, जब सोसायटी में गाडी पार्क करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो लोग पुलिस के साथ भी झगड़ने लगे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है दो गुटों में शुरू हुए विवाद के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची और लोगो को समझाने का प्रयास कर रही थी। उसी समय एक ग्रुप के लोग पुलिस के साथ ही झड़प करने लगे। पुलिस के कार्य में भी बाधा पहुंचाई गई। जब पुलिस बवाल कर रहे लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो उसमें भी बाधा डाली गई. जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप 2 लोगों को हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज कर अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।

Related posts

सुसाइड नोट में लिखा है कि इंटरनेट से पता चला था कि नाइट्रोजन गैस से आत्म हत्या करने पर ज्यादा दर्द का अहसास नहीं होता

Ajit Sinha

मजबूत कानून-व्यवस्था के लिए अनुशासन और अभ्यास अनिवार्य : आईजीपी राकेश कुमार आर्य

Ajit Sinha

होटल हवेली के एक कमरे में 1 लड़की (उम्र-20 वर्ष ) व 1 लड़का (उम्र 23 वर्ष) ने की गोली मार आत्महत्या करने से फैली सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x