Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रक के कंटेनर में छिपा कर ले जा रहे 16 लाख रूपए के शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी टीम और थाना नॉलेज पार्क पुलिस की संयुक्त टीम को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीद कर बिहार में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे एक बड़े कंसाइनमेंट को आबकारी विभाग और थाना नॉलेज पार्क पुलिस चेकिंग के दौरान परी चौक से पकड़ा है। पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 270 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

ट्रक में भरकर ले जाए जा रही इस अवैध शराब को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान परी चौक के पास से पकड़ा है और शराब की तस्करी करने वाले ओमपाल और राजेश को गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग को इनपुट मिला था कि शराब का एक बड़ा कंसाइनमेंट गौतमबुद्ध नगर से होकर बिहार जा रहा है,सूचना के आधार पर आबकारी विभाग और कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया और परी चौक के पास से गुजर रहे ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें से 270 पेटी अवैध हरियाणा राज्य की शराब मैकडॉवेल नंबर-1 व्हिस्की बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपए है। उन्होंने बताया की पुलिस ने कंटेनर ट्रक सील कर शराब को जब्त किया है, और तस्करी कर रहे ओमपाल और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग हरियाणा से सस्ती शराब की खरीद कर उसे बिहार में ले जाकर मंहगे के दामों में बेचते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को मिली जानकारी के आधार पर शराब का रैकेट जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला पटवारी को 40000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

झूठी शान की खातिर लडकी के पिता और चाचा ने उसके प्रेमी की ब्लेड से गला रेत कर दी हत्या, चाचा गिरफ्तार, पिता फरार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा सहित दो लोग 2 लाख 27 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x