Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:शहीदों की बदौलत ही हमें आजादी मिली जिसकी खुली हवा में सांस ले रहे हैं : कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि शहीदों की बदौलत से हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद देश की आन बान और शान हैं। उनकी कुर्बानी हमेशा हमेशा के लिए स्मरणीय रहेगी। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देखना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश विकसित भारत, विश्व गुरु भारत और दुनिया की तीन बड़ी ताकतों में शामिल होगा।भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज शनिवार को गांव फैजुपर खादर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने इस अवसर पर गांव फज्जूपुर खादर के शहीद राम कुमार भाटी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

शहीदों के नाम दीपक जला कर, सरस्वती वंदना के साथ, पौधारोपण कर अपनी माटी की रक्षा के लिए पंच प्रण की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर शहीद रामकुमार भाटी के परिजनों को स्मृति चिन्ह, शाल ओढ़ा कर सम्मानित भी किया।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि नया भारत जो तेजी से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, अमृत काल की शुरुआत पर है और हम सबको मिलकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे कर चुका होगा तब तक यह महान देश भारत एक विकसित देश के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाए। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के पथ पर चलते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित देखना सरकार का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की समापन अवसर पर में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आजादी अमृत महोत्सव की श्रंख़ला में देश के वीरों,स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य व पुलिस बल के शहीदों को समर्पित मेरी माटी-मेरा देश अभियान जिला फरीदाबाद में जनभागीदारी के साथ गरिमामयी ढंग से चलाया जा रहा है। मिट्टी को वंदन-वीरों को नमन थीम के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले मेरी माटी-मेरा देश अभियान को लेकर अधिकारी मुस्तैदी से कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर, वार्ड स्तर, प्रत्येक खंड में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम चल रहा है। इन कार्यक्रमों  में वीरों का वंदन के तहत देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों के नाम की हर गांव व शहर में शिलापट गौरव पट्ट स्थापित किए जा रहे हैं  और उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है । वसुधा वंदन के तहत हर गाँव व शहर में दीघार्यु वाले 75 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय गान, ध्वजारोहण, अमृत सरोवर के समीप देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद : एक दसवीं के छात्र ने अपने दो दोस्तों के मिलकर अपने छोटे भाई व आठवीं के छात्र का किया अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने कई थाने के एसएचओ और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद : उपायुक्त समीरपाल सिरो ने आज अपने कैम्प कार्यालय में जन कल्याण एवं स्वास्थ्य सर्वे अत्यंत महत्वपूर्ण सर्वे है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x