Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में अब दिन में नहीं दौड़ सकेगी भारी वाहन,एसोसिएशन चाहे तो सुरक्षा गार्ड लगा सकती हैं- एनआईटी डीसीपी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अब दिन में भारी वाहन बिल्कुल नहीं चल सकेगी, चाहे तो ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड लगा सकती हैं,और ग्रीन फील्ड से अतिक्रमण को हटाने के लिए डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग को पुलिस के द्वारा एक विशेष पत्र लिखा जाएगा। ये कहना हैं एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान का। ये सख्त कार्रवाई के निर्देश एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौपे गए मांग पत्र के बाद दिए हैं।
एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने आज बातचीत करते हुए कहा कि ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिए गए एक मांग पत्र में जिक्र किया हैं कि गत शनिवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक बेलगाम तेज रफ़्तार भारी वाहन ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी । उनकी इस मांग पर उन्होनें सम्बंधित थाना और पुलिस चौकी के इंचार्जों को दिन में इस कॉलोनी के अंदर दौड़ने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। अब ये सभी भारी वाहन रात के 9 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक ही पूर्ण रूप से इस कॉलोनी में चल सकेगी। कादियान का कहना हैं कि इनकी दूसरी मांग ये थी कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी एक रिहायशी क्षेत्र हैं, यहां के सड़कों पर रेहड़ी -पटरी लगा कर अवैध रूप से दुकानें चलाए जा रहे हैं। इसमें ये पता नहीं चलता हैं कि इसमें आपराधिक किस्म के कौन- कौन से लोग हैं, क्यूंकि इस ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अपराधों को रोकने के उद्देश्य से लगे हुए सभी प्रकार के अतिक्रमण एंव अवैध कब्जों को तुरंत हटाना बहुत जरुरी हैं। इनकी इस मांग पर उन्होनें सम्बंधित थाना और पुलिस चौकी के इंचार्जों को इस कॉलोनी में पेट्रोलिंग बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि बढ़ते अपराधों पर तुरंत अंकुश लगाया जा सकें। जहां तक कॉलोनी में लगे अतिक्रमण और अवैध कब्जों की बात हैं., तो इसे हटाने के लिए वह डीटीपी इंफॉमेंट विभाग को एक पत्र लिखेंगे, क्यूंकि अवैध कब्जे व रेहड़ी -पटरी को हटाने का काम उन्हीं का काम हैं।

Related posts

फरीदाबाद:जम्मू एंव कश्मीर से धारा 370 हटाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे, उन्हें सुनने अवश्य पहुंचे -राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:11 वर्षीय बच्चे का किडनेपर एसी मैकेनिक और उसका बचपन का दोस्त कुत्तों को ट्रैनिग देने वाला निकला, अरेस्ट  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने 4 और इंस्पेक्टरों का किया तबादला, मंत्री के चहेते तिगांव थाने के एसएचओ को भी बदला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x