Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फोन पर गैंगस्टर के नाम से धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गैंगस्टर राजेश बवाना के नाम से व्हाट्सएप कॉल करके जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में अपराध शाखा पालम विहार , गुरुग्राम की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपित सुमित पर थाना सदर भिवानी में डकैती व आर्म्स एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 24 जुलाई 2023 को थाना पालम विहार, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि गत 23 जुलाई 2023 को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, कॉल करने वाले ने अपनी पहचान राजेश बवाना के रूप में कराते हुए उसको जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 50 लाख रुपए फिरौती मांगी। इस शिकायत पर थाना पालम विहार,गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।दहिया का कहना हैं कि अपराध शाखा पालम विहार इंचार्ज व निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में 2 आरोपितों गत 24 जुलाई 2023 को से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अजय व सुमित हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  अजय को बजघेड़ा, गुरुग्राम से तथा सुमित को पालम विहार, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित अजय व सुमित पालम विहार में फाइनेंस का काम करते है व 3 साल से एक दूसरे को जानते है। इनका काम इतना अच्छा न चलने के कारण इन पर कर्जा हो गया था। उपरोक्त मुकदमा  में शिकायतकर्ता इनके साथ पालम विहार में टेनिस खेलने आता था और ये जानते थे कि शिकायतकर्ता के  पास अच्छे रुपए है तो इन्होंने पैसे ऐंठने का प्लान बनाया तथा व्हाट्सएप नंबर पर अपना क्यू-आर कोड भेजकर तथा राजेश बवाना के नाम से जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की मांग की। आरोपित सुमित पर थाना सदर भिवानी में डकैती व आर्म्स एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज  है।

Related posts

ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्य अरेस्ट, 50 रुपए लीटर में बेचते थे फैक्ट्रियों को तेल

Ajit Sinha

हरियाणा सीएम का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज 15 लाख का लालच देकर मासूम बच्चे का अपहरण कराने वाली महिला को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x